KKR – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 27 Sep 2024 07:59:26 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png KKR – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 संन्यास लेने के 10 घंटे बाद ही ड्वेन ब्रावो की वापसी, IPL 2025 के लिए KKR का हिस्सा https://ekolkata24.com/sports-news/dwayne-bravo-returns-just-10-hours-after-retirement-part-of-kkr-for-ipl-2025 Fri, 27 Sep 2024 07:59:26 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49808 कोलकाता :  वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। ब्रावो ने 2021 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। अब वह बतौर खिलाड़ी टी20 लीग्स में भी नजर नहीं आएंगे। लेकिन क्रिकेट के मैदान से दूर जाने के बाद भी ब्रावो का क्रिकेट से नाता नहीं टूटा है। उन्होंने कोचिंग की दुनिया में कदम रख दिया है और अब आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर के तौर पर नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद ड्वेन ब्रावो अब कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में नजर आएंगे, लेकिन एक खिलाड़ी नहीं बल्कि मेंटॉर के तौर पर। इस बात की घोषणा खुद कोलकाता नाइट राइडर्स के सोशल मीडिया पेज के जरिए की गई, जिसके कैप्शन में लिखा गया – “हमारे नए मेंटॉर, डीजे ‘सर चैंपियन’ को वेलकम कहिये, चैंपियंस के शहर में आपका स्वागत है!”

मेगा नीलामी से पहले ब्रावो के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। उन्हें यह तय करना होगा कि किन खिलाड़ियों को रिटेन करना है और किन्हें रिलीज करना है। इस बीच, खबरें हैं कि कोलकाता ने दो खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कप्तान श्रेयस अय्यर और फिनिशर रिंकू सिंह को कोलकाता रिटेन कर सकती है। हालांकि, पिछली नीलामी में रिकॉर्ड कीमत पर खरीदे गए ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को इतनी बड़ी रकम में रिटेन करना है या नहीं, इस पर टीम ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।

अगर कोलकाता सिर्फ एक ही विदेशी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है तो स्टार्क को रिटेन करने पर उन्हें आंद्रे रसेल और सुनील नरेन को छोड़ना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि टीम सालों से टीम के साथ रहे भरोसेमंद खिलाड़ी सुनील नरेन को रिलीज नहीं करना चाहेगी। फिल सॉल्ट एक अन्य खिलाड़ी हैं जिन्हें कोलकाता छोड़ सकती है। माना जा रहा है कि सालों से टीम के साथ रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी कोलकाता नीलामी से पहले रिलीज कर सकती है।

]]>
IPL में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में फुस्स हुई https://ekolkata24.com/sports-news/ipl-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9d%e0%a5%9c%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5 Mon, 27 May 2024 08:57:10 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47609  चेन्नई : IPL 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शदनागर जीत दर्ज की। पूरे सीजन में अपने प्रदर्शन के दम पर रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में फुस्स हो गई। टीम के सारे विकेट 113 रन पर गिर गए। वहीं केकेआर ने आसान से लक्ष्य का पीछा करके इस सीजन आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया। 

मैच में हुए हैदराबाद के तरफ से उन पांच गलतियों के बारे में जिसकी वजह से टीम को हार का सामान करना पड़ा।

खेले गए फाइनल मुकाबले में कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो उनकी टीम के लिए गलत साबित हुआ। जबकि टॉस के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि यदि वो टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी का फैसला करते। पिच रिपोर्ट को देखते हुए ये साफ पता चल रहा था कि पिच पहली पारी के लिये पूरी तरह से गेंदबाजों के पक्ष में रहेगी। जिसे कमिंस पढ़ नहीं सके और टॉस जीतकर गलत फैसला कर बैठे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के 21 रनों पर ही 3 विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का खाता फिर एक बार नहीं खुला। जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 और राहुल त्रिपाठी ने 9 रन बनाए। इसी फ्लॉप टॉप ऑर्डर के कारण हैदराबाद की पूरी टीम मुश्किल में आ गई। ट्रेविस हेड का खाता क्वालिफायर-1में भी नहीं खुला था। उससे भी ठीक पहले ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में भी डक पर आउट हुए थे।

कमिंस ने इस पूरे सीजन में न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को नहीं खिलाया, जबकि यह धाकड़ प्लेयर शानदार फॉर्म में था। फिलिप्स ने आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए थे। साथ ही फिफ्टी भी लगाई थी। फिलिप्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बल्ले से धांसू प्रदर्शन किया था। फिलिप्स के अलावा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को भी इस मैच में मौका नहीं मिला। चेन्नई की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है. यहां ऑफ स्पिनर फिलिप्स और मयंक अहम प्लेयर साबित हो सकते थे।

कप्तान कमिंस ने इस मुकाबले में एक बड़ी गलती की। लगातार गिरते विकेट की बीच उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को छठे नंबर पर उतारा। जबकि पिछले मुकाबले में क्लासेन ने फिफ्टी लगाई थी। यदि कमिंस उन्हें इस मैच में ऊपर उतारते तो शायद स्कोर कुछ ज्यादा हो सकता था।

हैदराबाद को पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने झटका दिया था। उन्होंने अभिषेक को क्लीन बोल्ड किया था। स्टार्क ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इससे पहले क्वालिफायर-1 में भी स्टार्क ने शुरुआती झटके दिए थे। उन्होंने 34 रन देकर 3 विकेट लिए थे। पैट कमिंस को इस मुकाबले से सबक लेना था और स्टार्क के खिलाफ अच्छी रणनीति बनानी थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। ऐसा ही कुछ आंद्रे रसेल के खिलाफ भी रहा। कमिंस ने रसेल के खिलाफ भी रणनीति नहीं बनाई और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। रसेल ने मैच में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

]]>
चक्रवात के चलते कोलकाता में एक व्यक्ति की मौत https://ekolkata24.com/uncategorized/died-in-kolkata-due-to-cyclone Mon, 27 May 2024 08:17:54 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47606 कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवर्ती तूफान रेमल ने बंगाल के तटीय क्षेत्रों में रविवार आधी रात बाद लैंड फॉल किया। इसके प्रभाव से तेज आंधी-तूफान के साथ हो रही भारी बारिश में एक अधेड़ शख्स की मौत राजधानी कोलकाता में हो गई। वह व्यक्ति बारिश के समय घर से बाहर मौजूद अपने बेटे को लेने गया था। तभी सड़क किनारे एक घर का हिस्सा टूटकर उसके ऊपर गिर गया, जिससे मौत हो गई।

मृतक का नाम मोहम्मद साजिब (51) है। घटना एंटाली पुलिस स्टेशन के बिबी बागान इलाके में सोमवार रात हुई। बताया गया है कि साजिब का बेटा आईपीएल मैच देखने अपने दोस्त के घर गया था। साजिद इस डर से उसे बुलाने गया कि कहीं तूफान में उसे खतरा न हो। जैसे ही वह सड़क पर निकला, तेज बारिश होने लगी। उस वक्त साजिब ने बीबी गार्डन नंबर 10 में एक घर के नीचे शरण ली तभी मकान का छज्जा उसके ऊपर गिर गया।

स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेयर फिरहाद हकीम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बहुत दुखद घटना। बार-बार सचेत करने के बावजूद लोग नहीं मानते हैं।

नगर निगम के मुताबिक, रेमल के कहर के कारण शहर के कुछ हिस्सों में घरों के कुछ हिस्से ढह गए हैं। सियालदह में भी एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है। घर की दीवार गिरने की घटना कैमक स्ट्रीट में भी हुई है। शेक्सपियर सरणी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

]]>
कोलकाता और हैदराबाद के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज फाइनल मुकाबला https://ekolkata24.com/sports-news/final-match-today-in-ma-chidambaram-stadiu Sun, 26 May 2024 07:27:49 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47574 कोलकाता :आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। बेसब्री से सभी को इंतजार है कि आईपीएल 2024 का किंग कौन बनेगा? बता दें, दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

जैसा की सभी जानते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में जीत दर्ज करके अपनी जगह फाइनल में पक्की की थी।

बता दें, टीमों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में कमाल का रहा है। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज भरे पड़े हैं। जिसे देखकर ये साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और उतार चढ़ाव वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

देखा जाए तो आज होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो कोलकाता ने 18 मैच जीते हैं। वहीं हैदराबाद ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। कोलकाता का हैदराबाद से इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। केकेआर ने लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद प्लेऑफ में भी जीत हासिल की। अब दोनों ही टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। 

आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता की टीम के तरफ से सुनील नारायण तबाही मचा सकते हैं। इन्होंने इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। वह टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीजन में सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्ले से सभी विपक्षी टीम के सभी गेंदबाज को खूब धोया है। वहीं गेंदबाजी में नारायण ने अपने सामने सभी बल्लेबाजों को खूब नचाया है। वे हैदराबाद के खिलाफ केकेआर को जीत दिलाने में अहम साबित हो सकते हैं। सुनील ने इस सीजन के 13 मैचों में 482 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 16 विकेट भी हासिल किए हैं।

बता दें, आईपीएल के इतिहास में क्वालीफायर 1 में जीत दर्ज करने वाली टीमों ने सबसे अधिक छह फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की है और खास बात तो ये हैं कि क्वालीफायर 1 भी इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था। जिसमें कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया था। एक दिलचस्प फैक्ट यह है कि पहले क्वालीफायर को जीतने वाली टीमों ने ही पिछले छह फाइनल मैच जीते हैं। अगर सब कुछ केकेआर के पक्ष में रहा तो उसके लिए जीत आसान हो सकती है।

कोलकाता के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। सुनील के साथ वेंकटेश अय्यर कमाल दिखा सकते हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कई मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है। रिंकू सिंह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। केकेआर के पास मिचेल स्टार्क जैसा घातक गेंदबाज भी है।

]]>
KL Rahul छोड़ेंगे सुपर जाइंट ! क्या KKR दिखाएगी दिलचस्पी? https://ekolkata24.com/sports-news/kl-rahul-set-to-depart-super-giant-will-kkr-pursue-him Thu, 09 May 2024 14:44:47 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47329 केएल राहुल देश के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक हैं और उन्होंने इसे बार-बार साबित किया है। उन्होंने लखनऊ सुपरजायंट्स को उनके पहले दो सीज़न में प्लेऑफ़ तक पहुंचाया। लेकिन, बुधवार को राहुल की राहुल की कप्तानी में एलएसजी टीम के प्रदर्शन ने मालिक संजीव गोयनका को निराश किया।

मैदान पर संजीव ने राहुल से उत्साहित हालत में बात करते देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों के एक वर्ग ने सवाल करना शुरू कर दिया है के क्या इस घटना के बाद इस सीजन का अंत तक सुपर जाइंट्स का हिस्सा रहेंगे केएल राहुल या नहीं ?

आने वाले दिनों में मेगा नीलामी होने वाला है। अगर राहुल नीलामी के लिए जाते हैं तो कई फ्रेंचाइजी राहुल को टीम में शामिल करने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): मेगा नीलामी से पहले आरसीबी कई खिलाड़ियों को छोड़ सकती है। बैंगलोर भी नए कप्तान के लिए खोंज शुरू कर सकती है। ऐसे हालत में राहुल एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): श्रेयस अय्यर इस सीजन में टीम को प्रेरित नहीं कर पाए हैं। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कप्तान के तौर पर कोई बड़ा काम किया है। अय्यर ने इस सीजन 11 मैचों में 35 की औसत से 280 रन संग्रह किये हैं । अय्यर की जगह राहुल एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

पंजाब किंग्स (PBKS): राहुल पहले भी पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं। पंजाब किंग्स को भी एक अच्छी कप्तान की जरूरत है।

]]>
সর্বকালের সেরা আইপিএল দল বাছলেন শাকিব, সুযোগ পেলেন না KKR-এর কেউ https://ekolkata24.com/sports-news/no-one-from-kkr-in-sakibs-best-ipl-team Wed, 15 Sep 2021 03:05:23 +0000 https://www.ekolkata24.com/?p=4616 স্পোর্টস ডেস্ক: সর্বকালের অন্যতম সেরা অলরাউন্ডারদের মধ্যে গণ্য করা হয় তাঁকে। ২০১১ থেকে ২০১৭ পর্যন্ত টানা কলকাতা নাইট রাইডার্সের হয়ে খেলেছেন। ২০১২ এবং ২০১৪ সালে কলকাতাকে আইপিএল ট্রফি জেতাতে বড় ভূমিকা নিয়েছিলেন। ২০১৮ সালে চলে যান সানরাইজার্স হায়দরাবাদে। তিনি বাংলাদেশের শাকিব আল হাসান। যিনি আবার ফিরছেন আইপিএলে।

আরও পড়ুন বাংলাদেশে সিরিজ হারল আফগান যুবদল, দেশে ফিরলে তালিবানি শাস্তি?


আরও পড়ুন ক্রিকেট কূটনীতিতে তালিবান 2.0! পরপর টার্গেট ভারত-পাকিস্তান-বাংলাদেশ

কয়েকদিন পরেই শুরু হতে চলেছে আইপিএলের মরশুম। প্রথম পর্বে কোভিডের জেরে মাঝপথে স্থগিত করে দেওয়া হলেও এ মাস থেকেই ফের শুরু হবে দ্বিতীয় পর্ব। সম্প্রতি শাকিব সর্বকালের সেরা আইপিএল দল বেছে নিয়েছেন। ধোনিকে ক্যাপ্টেন করে তৈরি করা সেই দলে জায়গা হয়নি ক্রিস গেইল এবং এবি ডি’ভিলিয়ার্সের মতো আইপিএল তারকাদের। বিদেশী হিসেবে দলে আছেন ডেভিড ওয়ার্নার এবং বেন স্টোকস, লাসিথ মালিঙ্গা। বাকি সমস্ত খেলোয়াড়রা ভারতীয়। তবে শাকিবের বেছে নেওয়া সর্বকালের সেরা আইপিএল একাদশে স্থান পাননি কলকাতার কেউই। শাকিব নিজেকেও এই দলে রাখেননি।

দলের ওপেনার মুম্বই অধিনায়ক রোহিত শর্মা এবং হায়দ্রাবাদ অধিনায়ক ডেভিড ওয়ার্নার। তিন নম্বরে তিনি রেখেছেন রয়্যাল চ্যালেঞ্জার্স ব্যাঙ্গালোরের অধিনায়ক বিরাট কোহলিকে। চেন্নাই সুপার কিংসের সুরেশ রায়না এবং মহেন্দ্র সিং ধোনি, পঞ্জাব কিংসের কেএল রাহুলকে মিডল অর্ডারে রেখেছেন শাকিব। সাত নম্বরে রয়েছেন ইংল্যান্ডের বেন স্টোকস। দলের একমাত্র স্পিনার বাঁহাতি অলরাউন্ডার রবীন্দ্র জাদেজা। তিন জন পেসারের মধ্যে তিনি লাসিথ মালিঙ্গা, জসপ্রীত বুমরাহ এবং ভুবনেশ্বর কুমারকে দলে রেখেছেন।

আরও পড়ুন অভাবের সংসারে হাল ধরতে সবজি বিক্রি করছেন ভারতের বিশ্বকাপজয়ী ক্রিকেটার

শাকিবের সর্বকালের সেরা আইপিএল একাদশ:

রোহিত শর্মা, ডেভিড ওয়ার্নার, বিরাট কোহলি, সুরেশ রায়না, মহেন্দ্র সিং ধোনি (উইকেট কিপার এবং অধিনায়ক), লোকেশ রাহুল, বেন স্টোকস, রবীন্দ্র জাদেজা, লাসিথ মালিঙ্গা, জসপ্রীত বুমরাহ, ভুবনেশ্বর কুমার।

]]>