Kolkata Doctor – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 17 Sep 2024 09:30:56 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Kolkata Doctor – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 SC कोलकाता डाॅक्टर हत्याकांड मामले में अगले सप्ताह करेगा सुनवाई https://ekolkata24.com/top-story/sc-to-hear-kolkata-doctor-murder-case-next-week Tue, 17 Sep 2024 09:30:56 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49656 नई दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि वह एक सप्ताह बाद मामले पर सुनवाई करेगा।

गौरतलब है कि शीर्ष न्यायालय ने दुष्कर्म तथा हत्या की घटना के संबंध में सीबीआई द्वारा दाखिल वस्तु स्थिति रिपोर्ट पर भी गौर किया।

अदालत ने आगे कहा कि स्थिति का खुलासा करने से आगे की जांच खतरे में पड़ जाएगी। घटना से संबंधित स्वत: सज्ञान मामले में सुनवाई के सीधे प्रसारण पर रोक लगाने से इनकार करते हुए न्यायालय ने कहा कि यह जनहित का मामला है और जनता को पता होना चाहिए कि अदालत कक्ष में क्या हो रहा है।

 

]]>
संदीप घोष समेत चार आरोपियों को आठ दिनों की CBI हिरासत https://ekolkata24.com/top-story/four-accused-including-sandip-ghosh-sent-to-cbi-custody-for-eight-days Tue, 03 Sep 2024 12:23:58 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49469 कोलकाता :  आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और 3 अन्य को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की वित्तीय अनियमितताओं के मामले में आज उन्हें अलीपुर जज कोर्ट में पेश किया गया था.सीबीआई ने अदालत से उन्हें 10 दिन की रिमांड पर देने का अनुरोध किया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट में दावा किया कि सबूत जुटाने के लिए वित्तीय भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार संदीप से पूछताछ जरुरी है। साथ ही दावा किया कि चारों की भूमिका वित्तीय अनियमितता में महत्वपूर्ण है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने चारों को आठ दिनों की सीबीआई हिरासत में भेजे जाने का निर्देश दिया।

इस दिन अपराह्न यहां निजाम पैलेस से डॉ संदीप घोष को जब बाहर लाया गया, तब लोगों ने जमकर नारेबाजी की। उसे कड़ी सजा देने की मांग की गयी। कड़ी सुरक्षा के बीच घोष और अन्य आरोपियों को अलीपुर अदालत लाया गया, जहां अधिवक्ताओं के एक वर्ग ने भी घोष को लेकर नारेबाजी की। उनके समक्ष ‘धिक्कार’ के नारे लगाये गये।

]]>
मृतक डॉक्टर के पिता का खुलासा- श्मशान घाट पर पहले जला दिया गया बेटी का शव https://ekolkata24.com/top-story/daughters-body-was-burnt-first-at-the-cremation-ground Mon, 19 Aug 2024 03:31:04 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49330 कोलकाता: आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म-मृत्यु मामले में मृत डॉक्टर के पिता और मां ने कई राज खोले हैं। डॉक्टर के पिता ने कहा, जांच चल रही है, उसका कोई नतीजा नहीं निकला है। हमें उम्मीद है कि हमें नतीजे मिलेंगे।

विभाग या कॉलेज से किसी ने भी हमारा सहयोग नहीं किया। पूरा विभाग इसमें शामिल है। श्मशान घाट पर तीन शव थे, लेकिन हमारी बेटी का शव पहले जला दिया गया। मुख्यमंत्री न्याय दिलाने की बात कर रही हैं, लेकिन फिर न्याय मांगने वाले आम लोगों को जेल में डालने की कोशिश की जा रही है। हम सीएम से संतुष्ट नहीं हैं। हमने कोई भी मुआवजा लेने से इनकार कर दिया है।

अस्पताल से फोन पर मां को बताया गया डॉक्टर बेटी ने कर ली आत्महत्या, शव को नहीं देखने दिया गया
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या मामले में मृत डॉक्टर की मां ने कहा, पहले हमें अस्पताल से फोन आया कि आपकी बेटी बीमार है, फिर फोन कट गया।

उसके बाद जब मैंने फोन करके पूछा कि क्या हुआ, तो उन्होंने मुझे अस्पताल आने को कहा। जब हमने दोबारा फोन किया, तो फोन करने वाले ने खुद को असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट बताया और कहा कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

वह गुरुवार को ड्यूटी पर गई थी, हमें शुक्रवार को सुबह 10:53 बजे यह फोन आया। जब हम वहां पहुंचे, तो हमें उसे देखने नहीं दिया गया, हमें उसे 3 बजे देखने दिया गया। उसकी पैंट खुली हुई थी, उसके शरीर पर केवल एक कपड़ा था।

उसका हाथ टूटा हुआ था, उसकी आंखों, मुंह से खून निकल रहा था। उसे देखकर ही लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। मैंने उनसे कहा कि यह आत्महत्या नहीं, हत्या है। हमने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए बहुत मेहनत की, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई।

मृतक डॉक्टर की मां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर कहा, उन्होंने कहा था कि अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मुझे यकीन है कि इस घटना में और भी कई लोग शामिल हैं। मुझे लगता है कि इस घटना के लिए पूरा विभाग जिम्मेदार है। पुलिस ने बिल्कुल भी अच्छा काम नहीं किया। मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री विरोध को रोकने की कोशिश कर रही हैं, आज उन्होंने धारा 144 लगा दी है ताकि लोग विरोध न कर सकें।

]]>
डॉक्टर की हत्या मामले में गृह मंत्रालय ने लॉ एंड ऑर्डर पर हर 2 घंटे में मांगी रिपोर्ट https://ekolkata24.com/top-story/home-ministry-has-asked-for-a-report-on-law-and-order-every-2-hours Sun, 18 Aug 2024 04:29:25 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49318 कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला डॉक्टर के साथ कथित बलात्कार और फिर उसकी हत्या के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्टिव हो गया है। मंत्रालय ने घटना के विरोध में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों के प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों के पुलिस बलों को ‘हर दो घंटे’ में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राज्य पुलिस बलों को भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि प्रदर्शनों के मद्देनजर सभी राज्यों की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जानी चाहिए। पुलिस बलों को शुक्रवार को यह मैसेज भेजा गया जिसमें कहा गया- कृपया इस संबंध में कानून और व्यवस्था की स्थिति की हर दो घंटे की रिपोर्ट फैक्स/ ईमेल/ व्हाट्सऐप द्वारा गृह मंत्रालय कंट्रोल रूम (नयी दिल्ली) को भेजी जाए। मंत्रालय ने राज्य पुलिस बलों को फैक्स और व्हाट्सऐप नंबर तथा ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई, जिस पर हर दो घंटे में स्थिति रिपोर्ट भेजी जानी है।

देश के विभिन्न हिस्सों में डॉक्टर और अन्य चिकित्सा कर्मचारी महिला डॉक्टर की हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुईं। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने, अन्य मांगों के अलावा जरूरी सुरक्षा अधिकारों के साथ अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने पर जोर दे रहे हैं।

]]>