Ma Flyover – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 21 Sep 2024 10:23:10 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Ma Flyover – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 फ्लाईओवर के पिलर पर स्कूटी सहित अटकी लड़की https://ekolkata24.com/top-story/girl-stuck-with-her-scooty-on-the-pillar-of-a-flyover Sat, 21 Sep 2024 10:23:10 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49710 लखनऊ : उत्तर प्रदेश  में नोएडा सेक्टर 25 के सामने एलिवेटेड रोड पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। नोएडा के डीएनडी फ्लाईओवर पर एक खतरनाक हादसे में एक महिला बाल-बाल बच गई। यह घटना तब हुई जब महिला स्कूटी पर सवार थी और तभी उसके वाहन पर किसी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टकराव के बाद महिला फ्लाईओवर के दो लेन के बीच स्थित पोल पर गिरकर फंस गई। पिलर होने की वजह से हादसे के बाद लड़की नीचे नहीं गिरी, वरना बड़ा गंभीर हादसा हो सकता था। नोएडा पुलिस ने लड़की को बचाया, जो अब सुरक्षित है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उन्होंने सावधानीपूर्वक महिला को पोल से सुरक्षित उतारा और चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। महिला की पहचान और उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में अभी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन पुलिस ने बताया कि वह हादसे में बाल-बाल बच गई है और उसकी स्थिति स्थिर है।

डीएनडी फ्लाईओवर पर यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है। यहां गाड़ी चलाते समय सुरक्षा मानकों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्पीड लिमिट का पालन करें और अपनी तथा अन्य यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखें। घटना की जांच अभी जारी है और पुलिस फ्लाईओवर के CCTV फुटेज की सहायता से हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।

]]>
मां फ्लाईओवर रंगाई के लिए रात को रहेगा बंद रहेगा! https://ekolkata24.com/top-story/maa-flyover-will-remain-closed-at-night-for-painting Sat, 10 Aug 2024 15:46:41 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49285 कोलकाता :  कोलकाता में  सबसे लंबे मां फ्लाईओवर पर केएमडीए काम करने जा रहा है। इस फ्लाईओवर में रंगाई  का काम होने जा रहा है, साथ ही  कुछ अन्य काम भी होंगे।

जिस वजह से मां फ्लाईओवर का एक तरफ का लेन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। जिसके लिए ट्रैफिक को नियंत्रण किया जायेगा। केएमडीए के एक अधिकारी से मिली जानकाकरी के अनुसार मां फ्लाईओवर के निर्माण के बाद यहां पहली बार रंगाई का काम होगा।

केएमडीए फ्लाईओवर के टॉप पर संख्या 4 पर सुरक्षात्मक पेंटिंग और संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए काम करेगा। उत्तर और दक्षिण दिशा का दोनों फ्लाईओवरों पर रंगाई का काम होंगा। इस काम को पूरा करने में लगभग  60 दिनों का समय लगने का आनुमान लगाया जा रहा है।

]]>