Made in India – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 05 Dec 2023 06:44:46 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Made in India – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 आज मेड इन इंडिया की पूरी दुनिया में चर्चा : मोदी https://ekolkata24.com/uncategorized/today-made-in-india-is-discussed-all-over-the-world-modi Mon, 04 Dec 2023 15:25:48 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46778 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज देश के लिए नौसेना के महत्व को समझते थे। पीएम मोदी महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में नौसेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दीं।नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज ‘मेड इन इंडिया’ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। तेजस विमान हो या किसान ड्रोन, यूपीआई सिस्टम हो या फिर चंद्रयान 3, हर जगह, हर सेक्टर में मेड इन इंडिया की धूम है। उन्होंने कहा कि आईएनएस विक्रांत ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का प्रतीक है। भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जिसके पास यह क्षमता है।

मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य तय कर रहा है और उसे पाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा रहा है। भारत के पास इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक बड़ी ताकत है। ये ताकत 140 करोड़ भारतीयों के विश्वास की है। मोदी ने कहा कि हम सशस्त्र बलों में अपनी महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि आज 4 दिसंबर का ये ऐतिहासिक दिन हमें आशीर्वाद देता है- सिंधु दुर्ग का ऐतिहासिक किला, मालवण तारकरली का ये खूबसूरत किनारा, चारों ओर फैला छत्रपित वीर शिवाजी का प्रताप। राजकोर्ट फोर्ट पर उनकी विशाल प्रतिमा का ये अनावरण और आपकी ये हुंकार हर भारतवासी को जोश से भर रही है।

]]>