Maniktala – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 13 Jul 2024 08:54:59 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Maniktala – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 बंगाल के उपचुनाव में चला ममता का जादू, चारों सीटों पर जीत https://ekolkata24.com/uncategorized/mamatas-magic-worked-in-bengal-by-elections-victory-on-all-four-seats Sat, 13 Jul 2024 08:54:59 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48945 कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह सीट और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव को जीत लिया है। इन चारों सीटों पर बुधावर को मतदान हुए थे और शनिवार मतगणना की जा रही थी। इन नतीजों से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल भाजपा ने 2021 विधानसभा चुनाव में राणाघाट दक्षिण, बगदाह और रायगंज सीट जीती थी। भाजपा के इन तीनों सीटों को जीतने के बावजूद विधायक बाद में तृणमूल में शामिल हो गए थे। रायगंज से कृष्णा कल्याणी, बगदाह से बिस्वजीत दास और राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी सीट छोड़ दी थी।

जिसके बाद इन सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वहीं तृणमूल ने 2021 में मानिकतला सीट जीती थी। लेकिन राज्य के पूर्व मंत्री सादन पांडे का फरवरी 2022 में निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। बुधवार को हुए उपचुनाव में रायगंज में सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान हुए हैं। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

]]>
पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर छिटपुट हिंसा के साथ मतदान जारी https://ekolkata24.com/top-story/voting-begins-with-sporadic-violence-in-four-seats-of-west-bengal Wed, 10 Jul 2024 05:37:46 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48853 कोलकाता : पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत बुधवार को वोटिंग शुरू हो गई। बंगाल की जिन सीटों पर वोटिंग शुरू हुई है, उनमें मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बागदा शामिल है। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हो गया है। मतदान से एक दिन पहले कुछ इलाकों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई हैं।  मतदान के लिए कुल 1097 बूथ बनाये गये हैं। शांतिपूर्णवक निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये हैं। केंद्रीय पुलिस बल की 70 कंपनियों के साथ राज्य पुलिस के कुल 3650 जवान तैनात रहेंगे।

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह ही सभी मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। बात की जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की तरफ से मंगलवार को दी गयी। चार सीटों पर 34 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। उत्तर कोलकाता की मानिकतला सीट से नौ उम्मीदवार अपनी  किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें पांच निर्दलीय हैं।

पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने मानिकतला सीट पर कब्जा जमाया था, जबकि भाजपा ने रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह में जीत हासिल की थी। भाजपा विधायक बाद में पार्टी छोड़कर टीएमसी में चले गए थे।

फरवरी 2022 में टीएमसी विधायक साधन पांडे की मौत के कारण मानिकतला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। टीएमसी ने पांडे की पत्नी सुप्ती को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। सत्तारूढ़ पार्टी ने रायगंज से कृष्णा कल्याणी और रानाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे को मानिकतला, मनोज कुमार विश्वास को राणाघाट दक्षिण, बिनय कुमार विश्वास को बगदाह और मानस कुमार घोष को रायगंज से चुनाव मैदान में उतारा है।

]]>