metro rail – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 05 Sep 2024 07:43:16 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png metro rail – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 कोलकाता के उत्तमकुमार-दक्षिणेश्वर मेट्रो के समय में बदलाव https://ekolkata24.com/top-story/change-in-timing-of-kolkatas-uttamkumar-dakshineswar-metro Thu, 05 Sep 2024 07:43:16 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49501 कोलकाता: कोलकाता के मेट्रो यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू हो रही है। पांच सितंबर से महानायक उत्तमकुमार से दक्षिणेश्वर तक पहली मेट्रो सेवा सुबह 6:55 बजे शुरू होगी। यह नई सेवा गुरुवार से लागू की जाएगी। इसके साथ ही, दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए भी सुबह एक नई सेवा शुरू की जाएगी।

मेट्रो रेलवे ने घोषणा की है कि इस बदलाव के बाद महानायक उत्तमकुमार से दक्षिणेश्वर मार्ग पर सोमवार से शुक्रवार तक कुल 290 अप और डाउन सेवाएं चलेंगी, जो पहले 288 थीं। इस नए शेड्यूल के तहत, दमदम से कवि सुभाष तक पहली मेट्रो सुबह 6:50 बजे और कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के लिए भी पहली मेट्रो सुबह 6:50 बजे रवाना होगी।

हालांकि, शेष सेवाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं हुआ है और वे सप्ताह भर सामान्य रूप से चलती रहेंगी। यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ने यह समय परिवर्तन किया है।इसके अलावा, हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड शाखा पर मेट्रो सेवा 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यात्रियों के लिए अब मेट्रो की सेवाएं और भी अधिक सुगम होंगी।

]]>
कोलकाता मेट्रो ने 13 सालों में पहली बार सोमवार को एक ही दिन में कमाए 1.33 करोड़ रुपये https://ekolkata24.com/top-story/first-time-in-13-years-kolkata-metro-earned-rs-1-33-crore-in-a-single-day Wed, 04 Sep 2024 07:23:48 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49480 कोलकाता : कोलकाता मेट्रो ने बीते 2 सितंबर को 13 सालों में अपनी सबसे अधिक एक दिन पैसेंजर्स से हुई कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है। मेट्रो रेल ने यात्रियों से 1.33 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जो 1 अगस्त, 2011 के बाद एक दिन में यात्रियों से दूसरी सबसे अधिक कमाई है।  13 साल पहले 1 अगस्त को कोलकाता मेट्रो रेल ने एक दिन में यात्री किराए से 1.47 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। शहर की भूमिगत मेट्रो सेवा पहली बार 1984 में ब्लू लाइन के एक हिस्से पर शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे वर्षों से विस्तारित हो रही है।

2 सितंबर को, ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया), ग्रीन लाइन-1 (सेक्टर पांच-सियालदह), ग्रीन लाइन-2 (हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड), पर्पल लाइन (जोका-मेजरहाट) और ऑरेंज लाइन (न्यू गरिया-रूबी मोर) सहित शहर की मेट्रो लाइनों पर लगभग 7.5 लाख यात्रियों ने यात्रा की। उस दिन अकेले ब्लू लाइन पर 6.3 लाख से ज़्यादा यात्री आए, जबकि ग्रीन लाइन-2 पर लगभग 56,000 यात्री आए। सोमवार को ग्रीन लाइन-1 पर लगभग 51,500 यात्री आए।

कोलकाता मेट्रो अधिकारियों ने अगस्त में बताया था कि पिछले तीन महीनों में मेट्रो स्मार्ट कार्ड की बिक्री और इस्तेमाल में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई है। इसका अंदाजा महज ऐसे लगाया जा सकता है कि मई और जुलाई 2024 के बीच, एक लाख से ज़्यादा स्मार्ट कार्ड की बिक्री हुई। यह डिजिटल भुगतान और ज़्यादा सुव्यवस्थित यात्रा अनुभवों के लिए यात्रियों के बीच बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है। मेट्रो रेलवे ने कोलकाता और आसपास के जिलों के लोगों को परिवहन के सबसे भरोसेमंद साधन के रूप में कोलकाता मेट्रो पर अपना भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद दिया है।

]]>
कोलकाता मेट्रो ट्रेक में घुसा चक्रवाती पानी https://ekolkata24.com/top-story/cyclonic-water-entered-kolkata-metro Mon, 27 May 2024 10:28:15 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47615 कोलकाता : चक्रवात रेमल के कारण रात भर हुई बारिश के कारण सप्ताह के पहले दिन कोलकाता मेट्रो सेवा बाधित रही। पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशनों के सबवे में पानी घुस गया‌ और ट्रैक पर पानी भर गया है। स्टेशन का एक हिस्सा और उस हिस्से का पूरा ट्रैक पानी में डूबा हुआ है। इसके चलते सोमवार सुबह सात बजे से ही मेट्रो सेवा बाधित है।

खबर है कि जलभराव के कारण गिरीश पार्क से टालीगंज तक मेट्रो सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उस हिस्से में मेट्रो किसी भी दिशा में नहीं चल रही है। सप्ताह के पहले दिन मेट्रो सेवाएं बाधित होने से यात्रियों को परेशानी हुई।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, पार्क स्ट्रीट और एस्प्लेनेड के बीच ट्रैक पर पानी भर गया है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। हालांकि, टालीगंज से कवि सुभाष और गिरीश पार्क से दक्षिणेश्वर तक मेट्रो चल रही है। सेवाओं को तेजी से सामान्य करने की दिशा में काम चल रहा है। मेट्रो कर्मचारी ट्रैक से पानी हटाने का काम कर रहे हैं। मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, “मेट्रो वर्तमान में कवि सुभाष से मैदान और दक्षिणेश्वर से गिरीश पार्क तक चल रही है। हमें उम्मीद है कि शीघ्र ही पूरी सेवा शुरू हो जाएगी।”

मेट्रो सेवाओं के बाधित होने से कार्यालय जाने वाले यात्री सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी जमा हो गया है। सड़कों पर बसों और टैक्सियों की संख्या बहुत कम है। इतने सारे लोगों ने मेट्रो पर भरोसा किया। लेकिन ट्रेन नहीं चलने से उन्हें परेशानी हुई।

]]>
फिर बाधित हुई कोलकाता मेट्रो! ऑफिस जाने वाले यात्री हुए परेशान https://ekolkata24.com/top-story/kolkata-metro-service-disrupted-again Fri, 24 May 2024 07:27:10 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47505 कोलकाता : लगातार दो दिनों से सुबह कोलकाता मेट्रो से यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  शुक्रवार की सुबह सिग्नल की समस्या से यात्रियों को परेशानी हुई। व्यस्ता के समय मेट्रो काफी काफी देर तक रुकी रही। जिस वजह से कई लोग मुश्किल में फंस गये। कुछ समय बाद मेट्रो में  स्थिति सामान्य  हो गई ।

मेट्रो सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजे से लगभग सिग्नल की समस्या के चलते मेट्रो श्यामबाजार स्टेशन पर खड़ी। काफी देर तक मेट्रों के रुके रहने से यात्री परेशान रहे। ऑफिस जाने वाले लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते दिखे। जबकि कई लोग मेट्रो में ही रुके रहे। जिससे स्टेशन पर भीड़ काफी बढ़ गयी।

कुछ देर तक मेट्रो रुकने के बाद मेट्रो सेवा फिर से शुरू हो गई। हालांकि, सिग्नल की समस्या के कारण मेट्रो कई स्टेशनों पर सामान्य से अधिक देर तक खड़ी रही। ऑफिस के समय में जो मेट्रो के भरोसे घरों से निकले थे, वे मेट्रो में भी फंस गए। 

इस संबंध में कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा, ”श्यामबाजार में सिग्नल में थोड़ी गड़बड़ी हुई थी। हालांकि, सुबह 9:50 बजे तक सेवा ठीक हो गई।

आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार सुबह भी मेट्रो में ऐसी ही दिक्कत आई थी। सिग्नल की समस्या के कारण मेट्रो काफी देर तक रुकी रही। बाद में मेट्रो दक्षिणेश्वर की ओर रुक-रुक कर चलने लगी। जिससे यात्रियों को परेशानी हो। स्टेशनों पर भीड़ बढ़ने से मेट्रो में भीड़ बढ़ गई। कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हुई। काफी देर बाद सेवा बहाल हुई।

 

]]>