Mumbai Flight – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 22 Aug 2024 06:26:13 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Mumbai Flight – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी https://ekolkata24.com/top-story/bomb-threat-on-air-india-flight Thu, 22 Aug 2024 06:26:13 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49345 मुंबई :  मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसे आइसोलेशन बे में ले जाकर सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। प्लेन में बम होने की धमकी सुबह 7.30 बजे दी गई थी। इसके छह मिनट बाद पूरे एयरपोर्ट में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया। प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंड कराया गया और आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

इसके बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और प्लेन की जांच की गई, जिसमें कुछ नहीं मिला। इस दौरान किसी को भी कोई चोट नहीं आई या किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चल रही हैं।

एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि ये एक हॉक्स कॉल है, लेकिन सुरक्षा के सभी प्रोटोकॉल फॉलो किए जा रहे हैं। एयरक्राफ्ट को आइसोलेशन बे में ले जाकर सुरक्षा जांच की गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। विमान के तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के पास पहुंचने पर पायलट ने बम की धमकी मिलने की जानकारी दी।

विमान में 135 यात्री सवार थे। विमान के पायलट को शौचालय में टिसू पेपर में धमकी भरा संदेश लिखा मिला था। इसके बाद उसने एयरपोर्ट तक इसकी जानकारी पहुंचाई और प्लेन को आइसोलेशन बे में ले जाया गया।

 

]]>