mumbai local Train – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 26 Sep 2024 12:27:39 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png mumbai local Train – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 मुंबई बारिश से यातायात ठप, शहर में मची अफरा-तफरी https://ekolkata24.com/top-story/mumbai-rains-bring-traffic-to-a-standstill-chaos-ensues-in-the-city Thu, 26 Sep 2024 12:27:39 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49786 मुंबई: मुंबई में हालिया भारी बारिश के बाद, यातायात बृहस्पतिवार को धीरे-धीरे सामान्य हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस दिन मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया था, जिससे लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया। 

अंधेरी क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई। वहीं, एक गर्भवती महिला को पुलिस ने बारिश के कारण अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बता दें क‌ि गुरूवार को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रुक गई, लेकिन बादल छाए रहे। लोकल ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है, हालांकि कुछ सेवाओं में थोड़ी देरी देखी गई।

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर निगम) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।भारी बारिश के कारण भांडुप के सोनापुर क्षेत्र सहित कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई थीं। कुछ स्थानों पर जलस्तर सीने तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

]]>