naKSALIST – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 28 May 2024 11:18:44 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png naKSALIST – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में IED ब्लास्ट, सात महिला समेत 15 नक्सली गिरफ्तार https://ekolkata24.com/uncategorized/ied-blast-in-dantewada Tue, 28 May 2024 11:18:44 +0000 https://ekolkata24.com/?p=47664 दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक आईईडी विस्फोट के बाद पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से सात महिलाएं हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान पर थे तब नक्सलियों ने विस्फोट किया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि रविवार को जब सुरक्षा बल तलाशी अभियान पर थे तब नक्सलियों ने विस्फोट किया है। इस हादसे में अब तक कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए अधिकांश कैडर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के फ्रंटल संगठनों में सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारी ने बताया कि गश्ती दल ने गुमलनार और मुस्तलनार गांवों के जंगल में अभियान शुरू किया था और रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट किया।

उन्होंने बताया कि विस्फोट में सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारी ने आगे बताया कि विस्फोट के बाद कुछ संदिग्धों को मौके से भागने की कोशिश करते देखा गया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने पीछा किया और उनमें से 15 को पकड़ लिया।

 

]]>