OBC reservation – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Mon, 13 Nov 2023 14:39:55 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png OBC reservation – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया: मोदी https://ekolkata24.com/uncategorized/congress-did-not-implement-obc-reservation-modi Mon, 13 Nov 2023 14:39:55 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46551 पीएम नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने लंबे समय तक राज किया लेकिन उसने कभी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण नहीं दिया, इसलिए लोगों को उनकी मानसिकता समझनी होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने महासमुंद जिले में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी स्थानीय वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों से अनुरोध नहीं किया।

प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के बेटे, उनके रिश्तेदार और करीबी अधिकारियों ने पांच साल तक छत्तीसगढ़ को लूटा और इसे बर्बाद कर दिया।

मोदी ने यह भी कहा कि वह चुनौती दे सकते हैं कि कांग्रेस के किसी भी आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ने लोगों से स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील नहीं की है। उन्होंने कहा, आपको कांग्रेस की मानसिकता को पहचानना होगा। यह वही कांग्रेस है जिसने पंचायत से संसद तक सरकारी चलाई, लोगों ने उन्हें सरकार चलाने का अवसर दिया, लेकिन ओबीसी समाज को आरक्षण नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। यह वही कांग्रेस है जिसने मेडिकल कॉलेज में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान ने कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे को फोड़ दिया है।

]]>
Caste Census Debate: जातिगत जनगणना के बीच उमा भारती ने उठाया ओबीसी आरक्षण का मुद्दा https://ekolkata24.com/uncategorized/uma-bharti-highlights-obc-reservation-concerns-amidst-caste-census-debate Tue, 03 Oct 2023 07:59:32 +0000 https://ekolkata24.com/?p=45966 भोपाल में सामाजिक समरसता गौ रक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान बीजेपी नेत्री उमा भारती ने मंच से ओबीसी और महिला आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकारी नौकरी में ओबीसी वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए.

यही नहीं उमा भारती ने कहा कि एससी-एसटी ही नहीं बल्कि जो देश के गरीब सवर्ण हैं, उन्हें भी आरक्षण मिलना चाहिए. गरीब सवर्ण वर्ग के लोगों को 10% आरक्षण मिलना चाहिए. उन्होंने कहा मैंने कई ऐसे ब्राह्मण और वैश्य देखे हैं जो बेहद गरीब हैं, उन्हें 10% आरक्षण मिलना चाहिए.इसके आगे उमा भारती ने कहा कि जब तक समाज का कोई भी शख्स अपने अधिकारों से वंचित रहेगा तब तक आरक्षण को खत्म नहीं किया जा सकता है.

आरक्षण तभी खत्म होगा जब देश के हालात उसकी व्यवस्था ठीक हो जाएगी. आरक्षण देने जैसे हालात नहीं रहेंगे, एसटी-एससी वर्ग के लोग खुद कहें कि उन्हें आरक्षण नहीं चाहिए तभी इसे खत्म किया जा सकता है. इससे पहले आरक्षण को कोई माई का लाल खत्म नहीं कर सकता.

]]>