Panchavati – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 06 Jul 2024 08:07:51 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Panchavati – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दो हिस्सों में बंटी पंचवटी एक्सप्रेस, घटना मुंबई के कसारा स्टेशन के पास https://ekolkata24.com/top-story/coach-of-panchavati-express-got-separated-from-the-train Sat, 06 Jul 2024 08:07:51 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48756 मुंबई :  शनिवार सुबह मुंबई जा रही पंचवटी एक्सप्रेस के दो डिब्बे कसारा स्टेशन के पास अलग हो गए। मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार मुंबई की ओर आते समय सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर कसारा स्टेशन के पास पंचवटी एक्सप्रेस के डिब्बे संख्या 3 और 4 अलग हो गए। मध्य रेलवे के अधिकारियों के अनुसार समस्या का तुरंत समाधान कर लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि सुबह 9 बजे तक डिब्बों को सफलतापूर्वक जोड़ दिया गया। ट्रेन की सुरक्षा और संरक्षा की पुष्टि करने के बाद, इसे मुंबई के लिए फिर से रवाना कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन को लगभग 35 मिनट तक रोका गया। हालांकि, इस हादसे में किसी को कोई नुकसान या चोट नहीं आई। अब उक्त लाइन पर ट्रेनें सुचारू रूप से चल रही हैं।

]]>