poor welfare – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 26 Oct 2023 12:42:40 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png poor welfare – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, किसानों को कर रहे सशक्त : मोदी https://ekolkata24.com/uncategorized/poor-welfare-is-the-top-priority-of-the-double-engine-government-empowering-the-farmers-modi Thu, 26 Oct 2023 12:42:40 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46322 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। सबसे पहले पीएम मोदी ने शिरडी में श्री साईबाबा समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इसके बाद मोदी ने अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मोदी ने कहा कि आज यहां साई बाबा के आशीर्वाद से 7,500 करोड़ के परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन की योजना पर भी देश 4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है।

गरीबों के घर बनाने के लिए भी सरकार ने 4 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं।मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलती है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण है।मोदी ने कहा कि पहले किसानों की सुध कोई नहीं लेता था। हमने पीएम किसान सम्मान निधि शुरू की, जिसकी मदद से देश भर के करोड़ों छोटे किसानों को 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं। महाराष्ट्र के छोटे किसानों के बैंक खातों में भी सीधे 26 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुए हैं।

]]>