Radika Marchent – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 06 Jul 2024 08:51:12 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Radika Marchent – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 मुंबई में अनंत अंबानी की शादी के कारण 12 से 15 जुलाई तक यातायात दिशानिर्देश https://ekolkata24.com/top-story/traffic-guidelines-from-12-to-15-july-due-to-anant-ambanis-wedding-in-mumbai Sat, 06 Jul 2024 08:51:12 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48762 मुंबई: एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ हो रही शादी के कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक गाइडलाइंस जारी की गई है। मुख्य समारोह 12 जुलाई को मुंबई में है। इसमें शामिल होने दुनिया भर से वीआईपी आने वाले हैं।

इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने 12 से 15 जुलाई तक बीकेसी में यातायात से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 12 जुलाई की दोपहर 1 बजे से 15 जुलाई की आधी रात तक बीकेसी परिसर में ये ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

-लक्ष्मी टावर जंक्शन-धीरूभाई अंबानी स्क्वायर एवेन्यू लेन 3- इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप- डायमंड जंक्शन- होटल ट्राइडेंट से कुर्ला एमटीएनएल की ओर जाने वाले ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा। यहां केवल शादी में आमंत्रित अतिथियों के वाहनों को ही जाने की अनुमति रहेगी।

-वैकल्पिक रूप से, वन बीकेसी से आने वाले वाहन लक्ष्मी टावर जंक्शन- डायमंड गेट नंबर 8- नाबार्ड जंक्शन से बाएं मुड़ सकते हैं। डायमंड जंक्शन से दाएं मुड़ सकते हैं और धीरूभाई अंबानी स्क्वायर से बीकेसी की ओर बढ़ सकते हैं।
-कुर्ला, एमटीएनएल जंक्शन, प्लेटिना जंक्शन, डायमंड जंक्शन से धीरूभाई अंबानी स्क्वायर पर बीकेसी कनेक्टर की ओर जाने वाले वाहनों के लिए प्रवेश वर्जित रहेगा। यहां भी केवल शादी में आमंत्रित लोगों के वाहन शामिल जा सकेंगे।

-वैकल्पिक रूप से, कुर्ला, एमटीएनएल जंक्शन, प्लेटिना जंक्शन, डायमंड जंक्शन से आने वाले वाहन चालक नाबार्ड जंक्शन पर बाएं मुड़ेंगे और डायमंड गेट नंबर 8 से आगे बढ़ेंगे। ये लक्ष्मी टावर जंक्शन पर दाएं मुड़ेंगे और बीकेसी की ओर बढ़ सकेंगे।

-भारत नगर, वन बीकेसी, वी वर्क्स, गोदरेज की ओर से आने वाले यातायात को जियो कन्वेंशन सेंटर गेट नंबर 23 पर प्रतिबंधित किया जाएगा। यहां से ट्रैफिक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, एमटीएनएल जंक्शन की ओर बढ़ेगा।

-अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी कनेक्टर की ओर जाने के दौरान एमटीएनएल जंक्शन से आने वाले यातायात को सन टेक बिल्डिंग पर प्रतिबंधित किया गया है।

-अंबानी स्क्वायर से लक्ष्मी टावर जंक्शन तक लतिका रोड को यातायात के लिए एकतरफा किया गया है।

– कौटिल्य भवन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक एवेन्यू 3 रोड पर भी एकतरफा यातायात सुविधा रहेगी।

]]>