Rail Yard – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 09 Jun 2024 11:23:51 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Rail Yard – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 इंदौर में ट्रेन की सीट के नीचे बैग में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव https://ekolkata24.com/top-story/woman-body-found-in-pieces-in-trolley-bag-in-train Sun, 09 Jun 2024 11:23:51 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48115 इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में ट्रेन की बोगी में सीट के नीचे दो बैग में महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। इंदौर रेलवे स्‍टेशन पर उस समय सनसनी फैल गई जब यार्ड में खड़ी ट्रेन में महिला का शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव इंदौर-महू-नागदा के मध्‍य चलने वाले पैसेंजर ट्रेन में अलग-अलग टुकड़े कर रख दिया गया था।

शव के टुकड़े रेगजीन के ट्रॉली बैग और बोरे में बंद कर रखा गया था। टीआई संजय शुक्‍ला ने बताया कि पुलिस को रेल में किसी महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्‍होंने बताया कि रात करीब 12 बजे एक सफाईकर्मी को सफाई के दौरान यार्ड में खड़ी ट्रेन के अंदर एक बोरे के साथ रेगजीन के बैग में महिला का शव मिला। बैग में महिला के बिना अंग का कुछ शरीर और दूसरे बोरे में हाथ और नीचे का धड़ रखा हुआ था।

इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्‍जे में लिया और शव को पोस्‍टमार्टम के लिए अस्‍पताल भिजवाया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन महू से रात 8 बजे चलकर रात लगभग दस बजे इंदौर पहुंचकर यार्ड में खड़ी कर दी जाती है। यह गाड़ी सुबह आठ बजे नागदा के लिए रवाना होती है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्‍य माध्‍यमों की जांच कर रही है।

आशंका जताई जा रही है कि महिला के शव को टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंका गया है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

]]>