Railway Track – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 11 Jun 2024 06:28:15 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Railway Track – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 मालगाड़ी की चपेट में आने से 2 बच्चियों की मौत https://ekolkata24.com/top-story/2-girls-died-after-being-hit-by-goods-train Tue, 11 Jun 2024 06:28:15 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48190 गया :बिहार के गया जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। जब रेल ट्रैक पार कर रहीं दो मासूम बच्चियां मालगाड़ी की चपेट में आ गई और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। बच्चियों की उम्र 7 साल और 5 साल बताई जा रही है।

घटना गया जंक्शन के बेस्ट केबिन के पास आज सुबह करीब 7 बजे घटी। अभी तक दोनों बच्चियों की शिनाख्त नहीं हो सकी है और न ही उनके परिजनों का पता चल सका है। फिलहाल पुलिस परिजनों और घटना से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच में जुटी है।

रेल ट्रैक पर दो बच्चियों की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को उठवाया। इस घटना के बाद जंक्शन पर हड़कंप मच गया। घटना जब घटी तो बच्चियां ट्रैक पार कर रहीं थी और मालगाड़ी को आते देख नहीं सकी। जिसके चलते चपेट में आ गई। दोनों बच्चियां नाबालिग है. मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी।

]]>