Raining – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 23 Jun 2024 12:29:33 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Raining – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दिल्ली-NCR में बादला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश https://ekolkata24.com/top-story/cloudy-weather-in-delhi-ncr-rain-with-strong-winds-in-many-areas Sun, 23 Jun 2024 12:29:33 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48500 नई दिल्ली: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पर मानसून आने से पहले ही मौसम काफी मेहरबान हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजाद मिली। IMD ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जाहिर की थी। ऐसे में पूर्वी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बरसात हुई।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून इस महीने के आखिरी में दस्तक देगा। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। आईएमडी के मुताबिक, 23 से 29 जून क गरज चमक के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं। इतना ही नहीं, 24 और 25 जून को भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

14 साल में पहली बार दिल्ली का तापमान लगातार 40 दिनों तक 40 डिग्री से ऊपर रहा। इस दौरान 12 दिन तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचा। इस साल दिल्ली में हीट स्ट्रोक से मौतों की खबरें आ रही हैं। पिछले 22 दिनों में हीट स्ट्रोक से करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। हीट स्ट्रोक के मरीजों का सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। अच्छी बात यह है कि सभी मरीज अब स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में प्री-मानसून बारिश हो रही है। भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी मानसूनी बारिश देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी आज अच्छी बारिश हुई है। अगले 3-4 दिनों में मानसून के गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में छा जाने की उम्मीद है।

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस महीने के आखिर में मानसून दस्तक दे सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी तक मॉनसून के आने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजधानी में मॉनसून 30 जून को आ सकता है।

]]>