RG Kar Doctor – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Thu, 19 Sep 2024 10:12:49 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png RG Kar Doctor – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 आर.जी.कर अस्पताल मामले में मीनाक्षी मुखर्जी सीबीआई के समक्ष पेश हुईं https://ekolkata24.com/top-story/meenakshi-mukherjee-appeared-before-cbi-in-rg-kar-hospital-case Thu, 19 Sep 2024 10:12:49 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49683 कोलकाता : आर जी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले की जांच के सिलसिले में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया (डीवाईएफआई) की पश्चिम बंगाल राज्य सचिव मीनाक्षी मुखर्जी गुरुवार को सीबीआई के साल्टलेक स्थित कार्यालय में पेश हुई। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन आफ इंडिया, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की युवा शाखा है।

उत्तर बंगाल के रायगंज से लौटने के बाद गुरुवार की सुबह सीबीआई (एजेंसी) के कार्यालय पहुंचीं। मीनाक्षी मुखर्जी ने कहा, मैं हर तरह से सीबीआई अधिकारियों के साथ सहयोग करुंगी। महिला चिकित्सक का शव अस्पताल के सेमिनार हॉल से बरामद होने के कुछ घंटे बाद मुखर्जी ने नौ अगस्त को पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की थी।

माकपा कई बार यह दावा कर चुकी है कि वामपंथी युवा नेता के प्रयासों के चलते ही चिकित्सक के शव के शीघ्र अंतिम संस्कार का विरोध किया गया। उसी रात मीनाक्षी मुखर्जी को आर.जी.कर अस्पताल से पीड़ित महिला चिकित्सक का शव ले जा रहे पुलिस के शव वाहन का रास्ता रोकते हुए देखा गया था।

]]>
ममता बनर्जी के आवास पर हमला करने की साजिश रच रहे व्हाट्सएप ग्रुप के तीन गिरफ्तार https://ekolkata24.com/top-story/three-arrested-from-whatsapp-group-plotting-to-attack-mamata-banerjees-residence Thu, 29 Aug 2024 11:08:07 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49425 कोलकाता :  पश्चिम बंगाल में व्हाट्सएप में “वी वांट जस्टिस” के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आरजी कर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  के आवास पर हमला करने की साजिश रच रहे व्हाट्सएप ग्रुप के तीन मेंबर जिसमे ग्रुप क्रिएटर, ग्रुप एडमिन और ऑडियो मैसेज ग्रुप में पोस्ट करनेवाले को बांसद्रोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ग्रुप क्रिएटर का नाम स्वागत चटर्जी, ग्रुप एडमिन अरिजित दे और ऑडियो क्लिपिंग ग्रुप में भेजने का आरोपी शुभम सेन शर्मा बताया गया है।

पुलिस की माने तो उन्हें गुप्त रूप से खबर मिली थी कि आरजी कर की घटना के बाद राज्य सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ कुछ युवकों ने  व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। यह गिरोह सीएम आवास पर हमला करने की साजिश रच रहे हैं। इस ग्रुप में 363 मेंबर को जोड़ा गया है। यहां जो पोस्ट किया जा रहा है, उससे समाज में अशांति फैलने का खतरा फैलने की आशंका है। इस जानकारी के बाद पुलिस ने ग्रुप के क्रिएटर, ग्रुप एडमिन समेत तीन सदस्य को गिरफ्तार किया है। इस ग्रुप में 363 मेंबर में जिन्होंने अपनी राय ग्रुप में पोस्ट किया है, उन्हें नोटिस भेज कर लालबाजार में पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि, व्हाट्सएप में ग्रुप बनाकर सीएम आवास के निकट कालीघाट में कहां इकट्ठा होना है, इस बारे में ऑडियो क्लिप जारी कर पूरी प्लानिंग की गई थी। इसके बाद सीएम आवास के बाहर घेराव फिर हमला करने को लेकर ग्रुप में प्लानिंग की जा रही थी। जिस जानकारी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का जनता से आवेदन है कि, सुनी सुनाई बातों में न आकर कानून अपने हाथों में न ले। कोई भी व्यक्ति शहर में अशांति फैलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप या सोशल मीडिया का सहारा न लें। ऐसा करने पर वे कानून के दायरे में पड़ सकते हैं। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो लोकल थाने में जाकर या फिर 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना देकर पुलिस की मदद करें। इससे समाज में शांति व्याप्त रह सके।

]]>