Rrajasthan – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 18 Jun 2024 06:36:32 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Rrajasthan – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट https://ekolkata24.com/top-story/severe-heat-in-delhi-up-imd-issues-red-alert Tue, 18 Jun 2024 06:36:32 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48361 नई दिल्ली :  देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई राज्यों में मानसून की बारिश शुरू हो गई है। वहीं, कुछ राज्यों में मानसून की एंट्री के लिए अनुकूल परिस्थिति बन रही है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक महाराष्ट्र छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्से में मानसून आगे बढ़ रहा है।

वहीं अगले 3 दिनों के दौरान बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. आने वाले तीन-चार दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।

देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप है। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से ज्यादा तापमान है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से दिल्ली में गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो सकती है। 19 जून से दिल्ली में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो मंगलवार को भी लागू रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर सोमवार को भीषण गर्मी से लोग दो चार होते रहे. कई स्थानों पर लू चलता रहा। सफदरजंग वेधशाला ने अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 6.4 डिग्री अधिक है। सोमवार की सुबह भी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। पालम मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था। वहीं नजफगढ़ वेधशाला ने अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है। मौ

सम विभाग ने मंगलवार को दिल्ली में कई स्थानों पर लू से लेकर भीषण लू की स्थिति के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। वहीं बुधवार के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी को भी प्रभावित करेगा और गर्मी से राहत लेकर भी आएगा।

उत्तर प्रदेश में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है. लू का अलर्ट जारी है. लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। राजधानी लखनऊ से लेकर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 जून को पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है। उसके बाद 21 जून तक दोनों हिस्सों में बारिश के आसार हैं. नये पश्चिमी विक्षोभ का असर यूपी में भी दिखाई देने की उम्मीद है, जिसके कारण मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग का कहना है कि 18 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. बिहार से होते हुए मानसून यूपी की ओर बढ़ेगा।

राजस्थान के कई स्थानों पर सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री से लेकर 6.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इसके अलावा पिलानी में दिन का तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.5 अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि 19 जून तक ओडिशा के कुछ जिलों में गर्म और आर्द्र मौसम की स्थिति बनी रहेगी, जबकि गरज के साथ आंधी भी आ सकती है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में आठ जून को मानसून प्रवेश कर चुका था, लेकिन इसकी प्रगति धीमी रही है।

झारखंड में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि मंगलवार को सुबह राजधानी रांची समेत कई और जिलों में हल्की बारिश हुई। गौरतलब है कि मानसून के धीमा बढ़ने के कारण इस बार झारखंड में मानसून आने में देरी हो रही है। केरल में मानसून आने का समय एक जून है। इसके 12 से 15 दिनों के बीच झारखंड में मानसून आने का पूर्वानुमान रहता है। इस बार का मानसून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान से तीन दिन देरी से चल रहा है। फिलहाल, 20 मई तक तो झारखंड में मानसून के आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। मानसून की बारिश नहीं होने के कारण पलामू प्रमंडल के कई जिलों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेसि के आसपास चल रहा है। सोमवार को पलामू, गढ़वा व रामगढ़ में गंभीर लू की स्थिति रही। चतरा, लोहरदगा, लातेहार, जामताड़ा, देवघर, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़ व हजारीबाग जिले में भी लू चली।

]]>
বাস-ট্যাঙ্কার মুখোমুখি সংঘর্ষে পুড়ে মৃত ১২ https://ekolkata24.com/uncategorized/12-killed-in-bus-tanker-head-on-collision Wed, 10 Nov 2021 10:12:08 +0000 https://www.ekolkata24.com/?p=10924 News Desk, New Delhi: একটি বাস ও তেলের ট্যাঙ্কারের মুখোমুখি সংঘর্ষে পুড়ে মৃত্যু হল কমপক্ষে ১২ জনের। জখম হয়েছেন ১৫ জনের বেশি যাত্রী। আহতদের মধ্যে কয়েকজনের অবস্থা অত্যন্ত সঙ্কটজনক। ফলে মৃতের সংখ্যা আরও বাড়তে পারে বলে প্রশাসনের আশঙ্কা। সোমবার সকাল ১১টা নাগাদ রাজস্থানের (Rrajasthan) বাড়মের-যোধপুর (Barmer-Jodhpur) হাইওয়েতে এই দুর্ঘটনা ঘটে। 

রাজ্য পুলিশের পক্ষ থেকে জানানো হয়েছে, এদিন সকাল ১১টা নাগাদ বালোত্রা অঞ্চলে একটি বাসের সঙ্গে বিপরীত দিক থেকে আসা একটি তেলের ট্যাঙ্কারের মুখোমুখি সংঘর্ষ হয়। প্রবল সংঘর্ষের সঙ্গে সঙ্গেই বাসটিতে আগুন ধরে যায়। এই আগুনে ঝলসে মৃত্যু হয়েছে কমপক্ষে ১২ জনের। আহত হয়েছেন ১৫ জনের বেশি। দুর্ঘটনায় সকলেই আগুনে পুড়ে জখম হয়েছেন।

দুর্ঘটনার খবর পেয়ে মৃতদের পরিবারের প্রতি গভীর সমবেদনা জানিয়েছেন রাজ্যের মুখ্যমন্ত্রী অশোক গেহলত (Ashok Ghelat)। ওই বাসে আটকে থাকা যাত্রীদের দ্রুত উদ্ধারের পাশাপাশি আহতদের যথাযথ চিকিৎসার ব্যবস্থা করতে নির্দেশ দিয়েছেন মুখ্যমন্ত্রী।
পুলিশ জানিয়েছে, ওই বাসের ভেতর থেকে উদ্ধার করা যাত্রীদের স্থানীয় হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। দুর্ঘটনার জেরে বাড়মেড়-যোধপুর জাতীয় সড়ক দীর্ঘক্ষণ অবরুদ্ধ হয়ে পড়ে। সারি সারি গাড়ি রাস্তার উপর দাঁড়িয়ে থাকায় প্রবল জ্যামজট হয়। দমকল এসে আগুন নেভানোর পরেই বাস ও ট্যাঙ্কারটি রাস্তা থেকে সরানো হয়।
দুর্ঘটনার খবর পেয়ে এলাকার বিধায়ক মদন প্রজাপতি (Madan Prajapati) এবং মন্ত্রী সুখরাম বিষ্ণোই-সহ (Sukhoram Bishnoi) জেলা প্রশাসনের পদস্থ কর্তারা ঘটনাস্থলে যান। মন্ত্রী ও বিধায়ক দাঁড়িয়ে থেকে উদ্ধারকাজ তদারকি করেন। কিভাবে বাস-ট্যাঙ্কারটির মধ্যে সংঘর্ষ ঘটল তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ। দুর্ঘটনার পর ট্যাঙ্কার চালক পালিয়ে গিয়েছে। এই সংঘর্ষে বাস চালকও গুরুতর জখম হয়ে হাসপাতালে ভর্তি।

]]>