Scorpio – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 13 Jul 2024 09:08:56 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Scorpio – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में जीजा-साले की मौत https://ekolkata24.com/uncategorized/brother-in-law-and-brother-in-law-died-in-a-car-accident-on-delhi-mumbai-expressway Sat, 13 Jul 2024 09:08:56 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48948 जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा इतना भीषा था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे लालसोट (दौसा) के राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ।

राहुवास पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। इस दौरान राहुवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 206 के समीप कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहुवास थाना पुलिस ने गंभीर रूप से तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान एक गंभीर घायल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों का जिला अस्पताल दौसा में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में चरणवीर सिंह (36) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तंगभई सियारपुर पंजाब और सोनू (40) पुत्र जगजीत सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी चंडीगढ़ पंजाब के रहने वाले है। मृतक सोनू और चरणवीर रिश्ते में जीजा-साले है।

वहीं गंभीर घायल जयदीप सिंह (32) पुत्र रूप सिंह निवासी शेरगढ़ भटिंडा पंजाब, सदीप (46) पुत्र करनाल सिंह और करमजीत सिंह (43) पुत्र जगजीत सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी चंडीगढ़ पंजाब का उपचार जारी है। लेकिन मृतक सोनू के भाई करमजीत की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर किसी जानवर के आने से कार हादसे का शिकार हुई है। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

]]>