Senco Gold – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 09 Jun 2024 13:13:17 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Senco Gold – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 रानीगंज में सोने की दुकान पर लूटपाट, पहुंची पुलिस तो जमकर हुई गोलीबारी https://ekolkata24.com/uncategorized/gold-shop-looted-in-raniganj-west-bengal Sun, 09 Jun 2024 13:13:17 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48121 रानीगंज : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बड़ी घटना देखने को मिली है। यहां रानीगंज इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित सोने की कंपनी के शोरूम में डकैती की गई। भारी हथियारों से लैस बदमाश बैंक में घुसे और हथियार लहराने लगे। इस दौरान घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गई। इसके बाद शोरूम में मौजूद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से खूब फायरिंग हुई। हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए बदमाश बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकलने में सफल हो गए।

स्थानीय लोगों की मानें तो इस गोलीबारी में एक डकैत को गोली भी लगी है। सूत्रों की मानें तो डकैत सोने की दुकान से कुछ जेवरात भी ले जाने में सफल हो गए हैं। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और आम लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने चारों और नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हालांकि अबतक बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों की मानें तो करीब सात लोग डकैती के इरादे से शोरूम में घुसे थे। इस दौरान शोरूम पर तैनात सुरक्षाकर्मी की उन्होंने बंदूक तक छीन ली।लोगों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनकर सभी बदमाश शो रूम के अंदर घुसे। इसके बाद बदमाश वहां काफी समय तक रहे और लूटपाट की। घटना को लेकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है। वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि करीब 7 लोग चेहरे पर मास्क लगाकर शोरूम के अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने तमंचा लहराना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची तो गोलीबारी शुरू हो गई और फिर वहां मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई और स्थानी लोगों को भीड़ भी पहुंच गई।

]]>