Tanishq – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Tue, 24 Sep 2024 13:42:24 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Tanishq – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 तनिष्क ने दुर्गा पूजो के लिए बंगाल की ऐशानी के सम्मान में प्रस्तुत किया “आलो” https://ekolkata24.com/business/tanishq-launches-aalo-this-durga-pujo Tue, 24 Sep 2024 13:00:21 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49769 कोलकाता: भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड, और टाटा समूह का एक सदस्य, तनिष्क ने अपना खास पूजो कलेक्शन प्रस्तुत किया है – “आलो” दिव्य प्रकाश के सार को जगाने के लिए दिया गया यह नाम, “आलो” बंगाल की ऐशानियों की चमक और उनकी अटूट शक्ति का प्रतीक है। यह कलेक्शन हर बंगाली महिला में समाई हुई शक्ति की भावना को सम्मानित करता है। बंगाल के कारीगरों ने अपने बेहतरीन शिल्प कौशल को दर्शाते हुए इस कलेक्शन में मां दुर्गा की दिव्य आभा को प्रतिबिंबित किया है। मशहूर बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने कोलकाता के ताल कुटीर में एक विशेष कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया। इस कलेक्शन के बहुत ही खूबसूरती से बनाए गए आभूषण त्यौहार का सार दर्शाते हैं।

“आलो” कलेक्शन तनिष्क के मास्टर कारीगरों की प्रतिभा और बंगाल की पारंपरिक शिल्पकला को दर्शाता है। चालचित्र, जाली, नौका और पालकी जैसे खास रूपांकनों को इसमें शामिल किया गया है। हर आभूषण बंगाल की समृद्ध विरासत को दर्शाता है, थोकई नकाशी, डाई-स्टैम्पिंग और माइक्रो फिलिग्री जैसी पारंपरिक तकनीकों का इसमें उपयोग किया गया है। नाजुक, जटिल नक्काशी के नेकलेस सेट, सीता हार, चूड़ियाँ और मफ़ चेन जैसे बंगाल की बेजोड़ शिल्पकला को दर्शाने वाले सोने के आभूषणों की एक बेहतरीन रेंज इसमें शामिल है। पूजो उत्सव की खुशियों को सुनहरा बनाने के लिए तनिष्क ने सोने की दर पर प्रति ग्राम 475 रुपये तक की छूट* और हीरे के आभूषणों के मूल्य पर 20% तक की छूट और किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने पर 100%* तक की एक्सचेंज वैल्यू देने की घोषणा की है। इन विशेष ऑफर का लाभ पश्चिम बंगाल के सभी तनिष्क स्टोर्स में उठाया जा सकता है। बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले, बेहद खूबसूरत आभूषणों के साथ उत्सव मनाने की ख़ुशी अपने उपभोक्ताओं को देना तनिष्क का लक्ष्य है।

तनिष्क ब्रांड को बंगाली महिलाओं की आभूषणों के सौंदर्य से जुड़ी पसंद की बहुत ही अच्छी समझ है और उसी को ध्यान में रखकर बनाया गया यह कलेक्शन बंगाल की महिलाओं की दृढ़ता और आत्मविश्वास को समर्पित है। यह कलेक्शन उनकी अटूट शक्ति, प्रगतिशील सोच, अद्वितीय दृष्टिकोण और जो उन्हें सही लगता है उसके लिए खड़े होने की क्षमता को सम्मानित करता है। बंगाली महिलाओं का सोने के प्रति लगाव और उनके कीमती आभूषणों पर पाए जाने वाले जटिल शिल्प कौशल की सराहना यह कलेक्शन करता है। बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित आलो कलेक्शन बंगाल की ऐशानियों को सजाने के लिए बहुत ही सोच-समझ कर

बनाया गया है। यह कलेक्शन बंगाल की विविधतापूर्ण लेकिन एकता की भावना का जश्न मनाने की तनिष्क की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और इसीलिए सभी अवसरों के लिए यह एक पसंदीदा विकल्प बनेगा।

टाइटन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिज़नेस हेड सोमप्रभ सिंग ने बताया, “आलो, यानी प्रकाश, जो दुर्गा पूजो के उल्लास को दर्शाता है। पिछले कुछ वर्षों में, तनिष्क ने कोलकाता और बंगाल के उपभोक्ताओं के साथ एक खास रिश्ता बनाया है। आलो कलेक्शन के साथ, हम क्षेत्र की संस्कृति और आधुनिक डिज़ाइन तत्त्वों को एक साथ दर्शाने वाले आभूषण प्रस्तुत करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हैं। कलेक्शन का हर आभूषण बंगाल के खास रूपांकनों और पारंपरिक शिल्प कौशल से प्रेरित है। आलो में हम न केवल बंगाल की कलात्मक विरासत का, बल्कि बंगाल की ऐशानियों की चमक और शक्ति का भी सम्मान कर रहे हैं। यह कलेक्शन हर बंगाली महिला की प्रतिभा और आंतरिक प्रकाश का प्रतिबिंब है। तनिष्क को गर्व है कि इस कलेक्शन के साथ हम अपने ग्राहकों और पूजो की उत्सव भावना के साथ गहराई से जुड़े हुए, कालातीत आभूषण प्रस्तुत करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं।”

तनिष्क की सीएमओ पेल्की शेरिंग ने बंगाल की महिलाओं के लिए नए कलेक्शन के लॉन्च पर कहा, “तनिष्क एक राष्ट्रीय स्थानीय ब्रांड है, जो क्षेत्रीय बारीकियों को बखूबी समझता है और उन्हें महत्व देता है। अपने विश्वासों पर अड़ी रहने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनने की बंगाली महिला की ताकत के हर पहलू का जश्न तनिष्क ने मनाया है। ‘शोरबोरूपे देबी, शोरबोरूपे शक्ति’ इस सार को समेटे हुए, हर बंगाली महिला के भीतर की दिव्यता और शक्ति को सम्मानित करता है। यह कलेक्शन ‘आलो’ बंगाल की सभी ऐशानियों के लिए है जो मज़बूत हैं, अपने खुद के विचारों के साथ वे मूल्यों और संस्कृति को मानती हैं। इनमें आधुनिक समय की दुल्हनें भी हैं जो अपनी शादी को खास बनाने में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। अपनी शादी को अपनी पहचान बनाने की हर दुल्हन की क्षमता का सम्मान हम रिवाह बाय तनिष्क में करते हैं।”

बंगाली अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “तनिष्क का बेहतरीन आलो कलेक्शन बहुत ही खूबसूरती से दिव्य आशीर्वाद की कामना करता है और बंगाल की जीवंत संस्कृति को दिल से सम्मानित करता है। दुर्गा पूजो के दौरान तनिष्क के साथ साझेदारी करना मेरे लिए हमेशा खास रहा है, क्योंकि मुझे साल दर साल नए कलेक्शन पेश करने का सौभाग्य मिला है। हर साल, पूजो कलेक्शन परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ता है, और इस बार का आलो इसका अपवाद नहीं है। हर आभूषण, बारीकी से ध्यान देकर तैयार किया गया है, यह तनिष्क के कारीगरों की असाधारण कलात्मकता का प्रमाण है। यह कलेक्शन बंगाल की ऐशानियों की चमक को सम्मानित करता है, साथ ही माँ दुर्गा की अपार कृपा को भी दर्शाता है। मैं सम्मानित महसूस कर रही हूँ क्योंकि मैं एक ऐसे

ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर रही हूँ जो विरासत और आधुनिकता के बीच बेहतरीन संतुलन बनाता है, जो ऐसे आभूषण पेश करता है जो हमारी सांस्कृतिक जड़ों और नए दौर की फैशन संवेदनाओं दोनों के अनुरूप हैं।”

]]>