Terrorist encounter – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sun, 07 Jul 2024 07:35:15 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Terrorist encounter – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 जम्मू-कश्मीर में तीन मुठभेड़, 6 आतंकवादी मारे गए https://ekolkata24.com/top-story/three-encounters-in-jammu-and-kashmir-6-terrorists-killed Sun, 07 Jul 2024 07:35:15 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48765 श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीछ मुठभेड़ हुई।  जानकारी के अनुसार, रविवार को दो आंतकी मारे गए हैं। इससे पहले शनिवार को 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। अबतक सुरक्षाबलों ने कुछ छह आतंकियों को ढेर कर दिया है. इन दोनों ऑपरेशन के दौरान दो जवान शहीद भी हुए है।

मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किए जाने के दौरान आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ स्थल की ड्रोन फुटेज में चार शव पड़े हुए नजर आए, लेकिन गोलीबारी अब भी जारी रहने के कारण शव अभी बरामद नहीं किये जा सके. मुठभेड़ स्थल श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक नहीं बल्कि जिले के अंदरूनी इलाकों में है। सुरक्षा बलों ने संबंधित इलाकों की कड़ी घेराबंदी की है।

इस बीच खबर है कि जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के एक गांव में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया। आतंकवादियों ने तड़के करीब चार बजे मंजाकोट क्षेत्र के गलुथी गांव में सेना की चौकी पर गोलीबारी की. इसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। आतंकवादियों और जवानों के बीच करीब आधे घंटे तक गोलीबारी हुई. इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। वहीं, आतंकवादी निकट के जंगल में भागने में सफल रहे। आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

]]>