Traffic Police – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Sat, 10 Aug 2024 15:46:41 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Traffic Police – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 मां फ्लाईओवर रंगाई के लिए रात को रहेगा बंद रहेगा! https://ekolkata24.com/top-story/maa-flyover-will-remain-closed-at-night-for-painting Sat, 10 Aug 2024 15:46:41 +0000 https://ekolkata24.com/?p=49285 कोलकाता :  कोलकाता में  सबसे लंबे मां फ्लाईओवर पर केएमडीए काम करने जा रहा है। इस फ्लाईओवर में रंगाई  का काम होने जा रहा है, साथ ही  कुछ अन्य काम भी होंगे।

जिस वजह से मां फ्लाईओवर का एक तरफ का लेन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। जिसके लिए ट्रैफिक को नियंत्रण किया जायेगा। केएमडीए के एक अधिकारी से मिली जानकाकरी के अनुसार मां फ्लाईओवर के निर्माण के बाद यहां पहली बार रंगाई का काम होगा।

केएमडीए फ्लाईओवर के टॉप पर संख्या 4 पर सुरक्षात्मक पेंटिंग और संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए काम करेगा। उत्तर और दक्षिण दिशा का दोनों फ्लाईओवरों पर रंगाई का काम होंगा। इस काम को पूरा करने में लगभग  60 दिनों का समय लगने का आनुमान लगाया जा रहा है।

]]>
 रविवार को महानगर में तैनात रहेंगे डेढ़ हजार पुलिस कर्मी https://ekolkata24.com/top-story/1500-of-police-personnel-will-be-deployed-in-the-city-on-sunda Sat, 06 Jul 2024 07:47:00 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48753 कोलकाता : रविवार रथयात्रा के दिन महानगर की सड़कों पर 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त (हेडक्वार्टर) मिराज खालीद ने बताया कि रविवार को महानगर में 7 बड़ी रथयात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें सबसे प्रमुख इस्कॉन कोलकाता रथयात्रा है। जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है।

इसके अलावा शहर के अलग- अलग हिस्सों में 60 से 70 छोटे स्तर पर रथयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा के दिन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लालबाजार में डीसी और थाना प्रभारियों के साथ विशेष बैठक की गई है।

प्रत्येक रथयात्रा के साथ एक डीसी रैंक के पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। शहर के जिन मार्गों से होते हुए रथयात्रा गुजरेगी वहां ट्राफिक सेवा बाधित रहेगी। महानगर के एकाधिक जगहों पर पुलिस पिकेट स्थापित किए जाएंगे। वहीं कानून व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए कोलकाता पुलिस के 1,500 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा सभी मेट्रो स्टेशन, मार्केट व मंदिरों के आसपास भी अतिरिक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जायेगी। पार्क स्ट्रीट और मैदान इलाके में कोलकाता पुलिस के डीडी और वीनर्स की टीम को भी विशेष नजर रहेगी।

]]>