Trupati – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 12 Jul 2024 07:36:38 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Trupati – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 तिरुपति जा रही बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत https://ekolkata24.com/top-story/a-truck-hit-a-bus-going-to-tirupati-9-people-died Fri, 12 Jul 2024 07:36:38 +0000 https://ekolkata24.com/?p=48911 बगलुरु: कोलार के पास शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहा एक ट्रक ने सवारियों से भरी बस में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि सवारियों को लेकर यह बस बेंगलुरु से तिरूपति की यात्रा पर जा रही थी। वहीं इस हादसे में अभी तक 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि हादसे में 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। साथ ही राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पुलिस की टीम घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

भीषण सड़क हादसा कोलार के पास नरसापुर में हुआ। बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी। हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है, वीडियो में क्षतिग्रस्त हालत में बस को देखा जा सकता है। वहीं ट्रक में भी मौके पर दिख रहा है। यात्री बस के परखच्चे उड़ गए हैं और सड़क पर कागजात बिखरे हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक ओवरटेक करने की कोशिश में ये दुर्घटना हुई।

वहीं घटना के बाद हादसे की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वहीं हादसे की वजह से काफी देर तक यातायात प्रभावित हो गया था, जिसे बाद में चालू कराया गया। साथ ही राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। पुलिस की टीम घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है। कर्नाटक में 24 घंटों के भीतर हुआ ये दूसरा बड़ा हादसा है। गुरुवार को ही मांड्या जिले के नागमंगला तालुक में श्रीरामनहल्ली गेट के पास एक कार और कैंटर वाहन के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई थी। कार होलालकेरे से मैसूरु जा रही थी तभी यह हादसा हुआ।

]]>