Union Home Minister – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com Stay updated with Ekolkata24 for the latest Hindi news, headlines, and Khabar from Kolkata, West Bengal, India, and the world. Trusted source for comprehensive updates Fri, 15 Dec 2023 14:31:51 +0000 en-US hourly 1 https://ekolkata24.com/wp-content/uploads/2024/03/cropped-ekolkata24-32x32.png Union Home Minister – Ekolkata24: Latest Hindi News Updates from Kolkata – Breaking Stories and More https://ekolkata24.com 32 32 जब तक गृह मंत्री बयान नहीं देते, संसद चलने की संभावना कम : जयराम https://ekolkata24.com/uncategorized/unless-home-minister-gives-statement-chances-of-parliament-functioning-are-slim-jairam Fri, 15 Dec 2023 14:31:51 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46909 संसद में सुरक्षा चूक का मामला अब राजनीतिक रूप से गंभीर होता दिखाई दे रहा है। विपक्षी दल लगातार इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे हैं। दोनों ही सदनों में आज जबरदस्त तरीके से हंगामा हुआ जिसके बाद सदन के कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी।शीतकालीन सत्र में यह लगातार दूसरा दिन था जब दोनों सदनों के कार्यवाही नहीं हो सकी। इन सब के बीच कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह पूरे मामले को लेकर बयान नहीं देते, संसद चलने की संभावना बेहद ही कम है।कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि जब तक गृह मंत्री संसद के दोनों सदनों में आकर बयान नहीं देंगे, तब तक बहुत कम संभावना है कि संसद चलेगी।उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के अभी भी 4 दिन बचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, इंडिया एलायंस के सभी फ्लोर नेताओं ने राज्यसभा के अध्यक्ष को इस मांग के बारे में सूचित किया है। गृह मंत्री को आना चाहिए, सदन में बोलना चाहिए, ऐसे सवाल होंगे जिनका उन्हें जवाब देना होगा। उसके बाद सदन की कार्यवाही चल सकेगी।

]]>
केंद्रीय गृहमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल को तलब https://ekolkata24.com/uncategorized/rahul-summoned-in-case-of-objectionable-remarks-on-union-home-minister Mon, 27 Nov 2023 14:48:48 +0000 https://ekolkata24.com/?p=46705 केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में विचारण के लिए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तलब किया है।कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की थी। भाजपा नेता विजय मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानिक का मुकदमा दायर किया था।मजिस्ट्रेट योगेश कुमार यादव ने यह आदेश देते हुए 16 दिसंबर को अगली सुनवाई तय की है।

]]>