<

दिल्ली राजनीतिक राजधानी है, तो बंगलूरू देश की टेक्नोलॉजी की राजधानी है : राजनाथ

बंगलूरू में ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो-2023’ के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली राजनीतिक राजधानी है, तो बंगलूरू देश की टेक्नोलॉजी की…

बंगलूरू में ‘इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो-2023’ के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली राजनीतिक राजधानी है, तो बंगलूरू देश की टेक्नोलॉजी की राजधानी है।उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के दृष्टिकोण से अगर दक्षिण भारत को देश का ‘सांस्कृतिक किला’ कहूं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ के अनुसार, उत्तर भारत ने सीधे आक्रमणकारियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत भारतीय संस्कृति का सुरक्षित घर है।उन्होंने कहा कि अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण आक्रमणकारियों के लिए दक्षिण भारत काफी दूर रहा है।