बंगाल के उपचुनाव में चला ममता का जादू, चारों सीटों पर जीत

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह सीट और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव को जीत लिया है। इन चारों सीटों पर बुधावर…

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह सीट और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव को जीत लिया है। इन चारों सीटों पर बुधावर को मतदान हुए थे और शनिवार मतगणना की जा रही थी। इन नतीजों से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

दरअसल भाजपा ने 2021 विधानसभा चुनाव में राणाघाट दक्षिण, बगदाह और रायगंज सीट जीती थी। भाजपा के इन तीनों सीटों को जीतने के बावजूद विधायक बाद में तृणमूल में शामिल हो गए थे। रायगंज से कृष्णा कल्याणी, बगदाह से बिस्वजीत दास और राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी सीट छोड़ दी थी।

जिसके बाद इन सीट पर उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वहीं तृणमूल ने 2021 में मानिकतला सीट जीती थी। लेकिन राज्य के पूर्व मंत्री सादन पांडे का फरवरी 2022 में निधन होने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। बुधवार को हुए उपचुनाव में रायगंज में सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान हुए हैं। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में 65.37 प्रतिशत, बगदाह में 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।