लोगों ने मोदी की नीतियों का किया समर्थन : गडकरी

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना जारी है। इनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकांश सीटों पर आगे चल…

Nitin Gadkari

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों की रविवार को मतगणना जारी है। इनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अधिकांश सीटों पर आगे चल रही है। जबकि, तेलंगाना में कांग्रेस सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से आगे है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन किया है और भाजपा को वोट दिया है।उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, हमारे (पार्टी) अध्यक्ष जेपी नड्डा और विशेष रूप से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।गडकरी ने कहा कि लोगों ने भाजपा के लिए अपना समर्थन बहुत स्पष्ट कर दिया है, जो ‘देश के भविष्य के लिए बेहतर’ होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी यहां 83वीं भारतीय सड़क कांग्रेस में हिस्सा लेने आए थे।गडकरी ने कहा कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में डबल इंजन की सरकार बनने से तेजी से विकास होगा। उन्होंने नतीजों के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा और स्थानीय पार्टी नेतृत्व के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की सराहना की।