कम होगी 5जी फोन की कीमत, बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी का दावा

नई दिल्ली :  भारत में 5जी को और अधिक किफायती और सुलभ बनाने के लिए अमेरिकी चिप कंपनी क्वालकॉम ने मंगलवार को स्नैपड्रैगन 4जी जेन 2 चिपसेट पेश किया. कंपनी ने दावा किया कि यह चिपसेट 5जी स्मार्टफोन की कीमत को 8,000 रुपये या इससे कम कर देगा।

स्नैपड्रैगन 4एस जेन 2 मोबाइल मंच भारत में 60 करोड़ से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए 5जी को सुलभ बनाने का दावा करता है। इसे शुरुआती स्तर के हैंडसेट के लिए डिजाइन किया गया है। क्वालकॉम के अधिकारियों ने यहां ‘स्नैपड्रैगन फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में कहा कि चिपसेट गीगाबिट 5जी स्मार्टफोन की कीमतों को 99 अमेरिकी डॉलर (लगभग 8,290 रुपये) से नीचे लाएगा।

आईडीसी आंकड़ों के अनुसार, भारत में सबसे कम कीमत वाला 5जी स्मार्टफोन इस समय 9,999 रुपये में बिक रहा है। चिपसेट को शुरुआत में शाओमी और उसके अन्य ब्रांड अपनाएंगे. पहले कमर्शियल प्रोडक्ट की घोषणा वर्ष के अंत से पहले होने की उम्मीद है।

क्वालकॉम इंडिया के अध्यक्ष सावी सोइन ने कहा कि 5जी तक पहुंच भारत की डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की यात्रा को आगे बढ़ाने और वैश्विक खिलाड़ी के रूप में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 5जी की सफलता के साथ, हमारी कोशिश यह सुनिश्चित करने की है कि प्रत्येक भारतीय को किफायती उपकरणों का लाभ मिले।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य दूरदराज के क्षेत्रों में बिना किसी बाधा के संपर्क स्थापित करने के लिए किफायती 5जी समाधान देना है।

 

WhatsApp यूजर्स ट्रांसलेटर के जरिए किसी भी शख्स से कर सकेंगे बात

नई दिल्ली : वॉट्सऐप पर आए दिन कोई ना कोई नया फीचर जरूर आता रहता है। कंपनी यूजर्स की जरूरत के हिसाब से फिर इन फीचर्स को सबके लिए रोलआउट करती है। ऐसे ही अब वॉट्सऐप की तरफ से एक नये फीचर के बारे में जानकारी दी गई है। जो कि गूगल की लाइव ट्रांसलेंशन टेक्नोलॉजी की मदद से काम करेगा और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग करेगा।

हर बार की तरह इस बार भी WABetaInfo ने इस नये फीचर के बारे में जानकारी दी है। इसके मुताबिक, वॉट्सऐप पर एक नया लाइव ट्रांसलेशन फीचर डेवलप किया जा रहा है, जो कि डिवाइस पर ही काम करेगा। इसका मतलब यह है कि डाटा को किसी क्लाउड सर्वर पर भेजने की बजाय डिवाइस पर लोकली स्टोर किया जा सकता है। यह फीचर वॉट्सऐप फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.24.15.9 में देखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह फीचर शुरुआत में केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में काम करेगा और बाद में इसे दूसरी भाषाओं का सपोर्ट दिया जा सकता है। फीचर को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को लैंग्वेज पैक्स डाउनलोड करने पड़ सकते हैं। यह ट्रांसलेशन अपने आप चैट्स में हो जाएंगे और यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप्स की मदद नहीं लेनी होगी।

स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि किसी भी मैसेज को ट्रांसलेट करने के लिए यूजर्स को उसपर लॉन्ग टैप करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिखने वाले ऑप्शन्स में Translate ऑप्शन भी नजर आने लगेगा। इसक बाद यूजर्स इस पर टैप करेंगे और लाइव ट्रांसलेशन फीचर से कोई भी मैसेज ट्रांसलेट कर पाएंगे.सबसे बड़ी चीज यह है कि आप एक बार में ही कई मैसेजेस एक साथ सेलेक्ट कर ट्रांसलेट कर पाएंगे।

फोन की भी होती है Expiry डेट? डिब्बे पर लिखा होता है सीक्रेट कोड

मुंबई :  एक्सपायरी डेट खत्म होने का मतलब होता है कि अब वह सामान काम का नहीं रहा और वह इस्तेमाल करने लायक नहीं है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपक जिस फोन को इस्तेमाल कर रहे हैं, उसकी भी एक्सपायरी डेट हो सकती है। एक्सपायरी डेट से ये तय होता है कि सामान को कब तक इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे हर सामान की एक्सपायरी डेट होती है, उसी तरह फोन में भी कुछ ऐसे संकेत मिलने लगते हैं जिससे कि ये तय होता है कि अब आपको नया फोन ले लेना चाहिए।

ऑफिशियल तौर पर कभी फोन की कोई एक्सपायरी डेट नहीं तय की जाती है। लेकिन कुछ ऐसी चीज़ें होती है जिससे हमें ये मालूम चल जाता है कि अब फोन बदलने का समय आ गया है।

मोबाइल बनाने वाली कंपनियां 2-3 साल बाद स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट देना बंद कर देती हैं। इससे पुराने स्मार्टफोन यूज करने लायक नहीं रहते हैं और आपको न चाहते हुए भी स्मार्टफोन बदलना पड़ता है। सॉफ्टवेयर अपडेट कितने साल तक मिलेगा ये उस दिन से नहीं शुरू होता है, जिस दिन से आपने फोन इस्तेमाल करना शुरू करते हैं। बल्कि उस दिन से शुरू होता है जो डेट फोन के बॉक्स पर मैनुफैक्चरिंग के तौर पर लिखी होती है।

आज स्मार्टफोन औसतन 2.5 साल की लाइफ के साथ आता है। हालांकि कुछ डिवाइस के लिए के लिए टाइम कम या ज्यादा हो सकता है। कहा जाता है कि एक आईफोन की लाइफ करीब 4 से 8 साल तक, सैमसंग फोन की लाइफ 3 से 6 साल तक और गूगल पिक्सल की लाइफ 3 से 5 साल तक हो सकती है। हालांकि ये इसपर भी निर्भर भी करता है कि आप अपने फोन का इस्तेमाल किस तरीके से करते हैं।

कुछ लोग होते हैं जो फोन को ऐसे प्यार और केयर करके इस्तेमाल करते हैं कि उनकी फोन की लाइफ बढ़ जाती है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो फोन पर उतना ध्यान नहीं देते हैं और चार्जिंग को लेकर भी सावधानियां नहीं बरतते हैं जिससे फोन समय से पहले ही खराब होने लगता है।

भारत आयो Gooogle का Free AI Gemini ऐप

नई दिल्ली : Google का Al जेमिनी App अब भारत में आ गया है। जेमिनी ऐप को एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध कराया गया है। Google ने आखिरकार हिंदी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 9 भारतीय भाषाओं के साथ भारत में अपना जेमिनी एआई ऐप लॉन्च कर दिया है।

बता दें कि Google ने फरवरी में अपने बार्ड AI चैटबॉट को जेमिनी के रूप में रीब्रांड किया और बाद में एक अलग ऐप लॉन्च किया। हालाँकि, भारत में जेमिनी यूजर्स को स्टैंडअलोन ऐप के लिए लगभग चार महीने तक इंतजार करना होगा, जिससे चैटबॉट का उपयोग अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।

गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में जेमिनी के भारत ऐप लॉन्च के संबंध में घोषणा की। पिचाई ने लिखा कि एक रोमांचक खबर है, आज हम भारत में जेमिनी मोबाइल ऐप लॉन्च कर रहे हैं, जो अंग्रेजी और 9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। हम इन स्थानीय भाषाओं को जेमिनी एडवांस्ड के साथ-साथ अन्य नई सुविधाओं में भी जोड़ रहे हैं।

कैसे करें गूगल जेमिनी ऐप डाउनलोड
गूगल जेमिनी ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। यहां सर्च बॉक्स में ‘Google Gemini’ लिखकर सर्च करें। इसके बाद ऐप आपको दिखने लगेगा। अब इसे डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें। बता दें कि iOS पर जेमिनी एक्सेस अगले कुछ हफ्तों में सीधे Google ऐप से शुरू हो रहा है। गूगल जेमिनी ऐप ऑनलाइन सर्च को आसान बना देगा। इसके साथ ही जेमिनी ऐप में कई एडवांस्ड फीचर दिए गए हैं, जिससे आप ऑटोमेटिक मोड में बोलकर कोई भी चीज सर्च कर सकेंगे।

টেক-বাজারে এল LAVA Z2S স্মার্টফোন, রইল বাজেট ফ্রেন্ডলি এই ফোনের একাধিক ফিচার

feature of new phone LAVA Z 25

টেক ডেস্ক: ভারতের বাজারে একাধিক বিদেশি স্মার্টফোনকে টক্কর দিতে এবারে দেশি সংস্থা লাভা বাজারে লঞ্চ করল বাজেট ফ্রেন্ডলি স্মার্টফোন LAVA Z2S। ৫০০০mAh ব্যাটারি সহ বেশ কিছু অত্যাধুনিক ফিচার রয়েছে এই স্মার্টফোনে। ই-কমার্স সংস্থা অ্যামাজন এবং ফ্লিপকার্টসহ লাভার অফিশিয়াল ওয়েবসাইট এবং বিভিন্ন অফলাইন স্টোরেও পাওয়া যাচ্ছে এই ফোন।

LAVA Z2S স্মার্টফোনের ফিচার
১. এই ফোনে রয়েছে ৬.৫ ইঞ্চির HD+IPS ডিসপ্লে। যার রেজোলিউশন ৭২০x১৬০০ পিক্সেল। এছাড়াও এই ফোনটি মিডিয়াটেক হেলিও প্রসেসরের মধ্যমে চালিত হবে।
২. এই ফোনের পিছনে রয়েছে একটি ৮ মেগাপিক্সেলের প্রাইমারি সেনসর। যা বিউটি মোড, নাইট মোড, এইচডিআর মোড এবং পোট্রেট মোড অফার করছে। এছাড়াও ফ্রন্টে রয়েছে ৫ মেগাপিক্সেলের একটি সেলফি শুটার।
৩. এই ফোনের ব্লুটুথ ভারসন দেওয়া হয়েছে v5। ৫০০০mAh ব্যাটারি সহ এই ফোনের ওজন ১৯০ গ্রাম।

LAVA Z2S স্মার্টফোনের দাম
আপাতত একটি সিঙ্গেল ভ্যারিয়েন্টে লঞ্চ করেছে এই ফোনটি। ২ জিবি র‍্যাম এবং ৩২ জিবি স্টোরেজ ভ্যারিয়েন্টে এই ফোনের দাম করা হয়েছে ৭,২৯৯ টাকা। তবে লঞ্চ অফারে কোম্পানির অফিশিয়াল ওয়েবসাইট এবং অ্যামাজনে এই ফোন ৭,০৯৯ টাকায় কেনা যাবে।

অন্যদিকে, ফ্লিপকার্টে এই ফোনের দাম রাখা হয়েছে ৭,৯৯৯ টাকা। আপাতত LAVA Z2S স্মার্টফোনটি স্ট্রিপড ব্লু রং-এই পাওয়া যাবে।