भाजपा विधायक धरने पर बैठे, महिला सुरक्षा पर सदन में बात करने की मांग

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी का संसदीय दल राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है. बीजेपी ने बुधवार को बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के आरोपों पर विधानसभा में चर्चा की मांग की।

उन्होंने मांग रखी कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस पर चर्चा करें. लेकिन मुख्यमंत्री उस दिन विधानसभा में नहीं थी ऐसे में इस विषय पर राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने जवाब दिया।

हालांकि चंद्रिमा भट्टाचार्य के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर बीजेपी विधायक वॉकआउट कर गये। इसके बाद वे विधानसभा के हॉल में ही वे धरना देने लगे।

सीबीआई ने भाजपा विधायक के आवास पर छापेमारी

नदिया जिला के राणाघाट में सीबीआई ने रानाघाट के विधायक पार्थोसारथी चटर्जी के आवास पर छापेमारी की है। इसके अलावा सीबीआई की दल ने उलूबेरिया नगर पालिका और इसके पूर्व सचिव अर्जुन सरकार के आवास पर छापा मारा। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे पास इन लोगों के खिलाफ राज्य में नगर पालिका भर्ती में घोटाले का सबूत है। हम दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं और हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ में लगे हुए हैं।