मुंबई बारिश से यातायात ठप, शहर में मची अफरा-तफरी

मुंबई: मुंबई में हालिया भारी बारिश के बाद, यातायात बृहस्पतिवार को धीरे-धीरे सामान्य हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस दिन मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया था। बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया था, जिससे लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और कई उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया। 

अंधेरी क्षेत्र में एक 45 वर्षीय महिला नाले में डूब गई। वहीं, एक गर्भवती महिला को पुलिस ने बारिश के कारण अस्पताल पहुंचाने में मदद की। बता दें क‌ि गुरूवार को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रुक गई, लेकिन बादल छाए रहे। लोकल ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है, हालांकि कुछ सेवाओं में थोड़ी देरी देखी गई।

बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगर निगम) ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है।भारी बारिश के कारण भांडुप के सोनापुर क्षेत्र सहित कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गई थीं। कुछ स्थानों पर जलस्तर सीने तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

मुंबई में चला अवैध पब-बार और ड्रग्स बिक्री के खिलाफ बुलडोजर

मुंबई: विधानसभा चुनावों ओर बढ़ रहे महाराष्ट्र में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप की स्थिति है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में अवैध पब, बार और ड्रग्स बिक्री के चिन्हित किए स्थानों पर बुलडोजर एक्शन में अब तक काफी सारे निर्माण ध्वस्त किए जा चुके हैं। राज्य में बुलडोजर एक्शन पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साफ कर दिया है कि यह एक्शन पूरे महाराष्ट्र में होगा। राज्य में जहां-जहां पर ड्रग्स बेचा जाता है उन सभी जगहों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। शिंदे ने कहा कि हम युवा पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि जो गुनहगार हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। उन्हें जेल में डाला जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ पुणे में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र में ये ड्रग्स जहां-जहां है वहां हम ड्रग मुक्त कर देंगे।

सीएम के निर्देश के बाद सबसे पहले ठाणे में दो दिन पहले बुलडोजर एक्शन देखने को मिला था। तब स्थानीय नगर निगम ने काफी सारे अवैध पब और बार को निशाना बनाया था। ठाणे के साथ मीरा रोड इलाके में भी मीरा भाईंदर नगर पालिका की तरफ से एक्शन लिया गया था। पुणे के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वहां दाेहराया कि बुलडोजर एक्शन जारी रहेगी। हम ड्रग माफिया को उखाड़ फेकेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अकेले मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में 12 अवैध बार को गिराया गया है। इतना ही नहीं 40 अन्य को नोटिस दिया गया है। महाराष्ट्र के हाल के सालों में पब और बार के साथ ड्रग्स के खिलाफ यह बड़ा एक्शन है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश के बाद बीएमसी भी एक्शन में आ गई है। सीएम ने सभी अवैध पब और बार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है। सीएम ने स्कूलों और कॉलेजों के पास बनाए गए निर्माण पर खासतौर से सख्ती के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश के बाद बीएमसी ने मुंबई दक्षिण में आर्यन और स्टर्लिंग नाम के दो बार पर कार्रवाई की थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन पब और बार पर भी कार्रवाई की जा रही है तो स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में आते हैं। ठाणे में अभी 9 पब-बार ध्वस्त किए गए हैं। मीरा भाईयंदर नगर निगम में अभी तक तीन अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है।

অজয় নয়, রেইন কোর্ট নিয়ে এবার হাজির কাজল

kajol

অজয় দেবগণ ও ঐশ্বর্য্য রাই অভিনীত ছবি রেইন কোর্ট। এক কথায় বলতে গেলে এই ছবি ঝড় তুলেছিল সিনে দুনিয়ায়। তবে এবার অজয় নয়, কাজলের হাতে রেইন কোর্ট। না, কোনও ছবির কথা হচ্ছে না এবার। সত্যিই রেইন কোর্ট নিয়ে হাজির এবার কাজল। বর্তমানে যা পরিস্থিতি তাতে কর্পোরেশনের কর্মীদের দিন রাত্রী খেটে কাজ করতে হচ্ছে।

বর্ষার বৃষ্টি হোক, বা হাড় কাঁপুনি শীত, এক কথায় বলতে গেলে যে পরিস্থিতি দিয়ে যাচ্ছে এখন সমাজ তাতে সবসময় তৎপর থাকতে হচ্ছে সকলকে। রাস্তায় নেমে কর্মীদের কাজে নেই বিরাম-বিশ্রাম। তাই এবার ১০০ কর্মীর হাতে কাজল তুলে দিলেন রেইন কোর্ট।

kajol

মুম্বইয়ের বিএমসি কর্মীদের পাশে কাজল। এই খবর ছড়িয়ে পড়া মাত্রই তা সকলের নজরে আসে। ঝড়ের বেগে ভাইরাল হয় সংবাদ। গত দেড় বছরে তারকাদের নানা ভাবে সাধারণ মানুষ তথা সরকারের পাশে দাঁড়িয়েছে। কোথাও অর্থ সাহায্য, কেউ আবার নিজে মাঠে নেমে সাহায্য করেছে করোনা পরিস্থিতি। অজয় দেবগণও করোনা পরিস্থিতি সামাল দিতে অর্থ সাহায্য করেছিলেন, যা দিয়ে তৈরি করা হয়েছিল কোভিড হাসপাতালও।