गैस लीक से नरेला की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली : दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में छह घायल हो गए है। प्रारंभिक जांच से पता चला कि कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना गया था और एक पाइपलाइन में गैस रिसाव के कारण आग फैल गई, जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया, जिसके परिणामस्वरूप विस्फोट हो गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह तीन बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि सूखी मूंग दाल का प्रसंस्करण करने वाले श्याम कृपा फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्टरी में आग लग गई है। अधिकारी ने कहा कि आग ने फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ श्रमिक उसमें फंस गए दिल्ली ।अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने  बताया कि दमकल विभाग की 14 गाड़ियों को मौके पर भेजा गए।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल से नौ लोगों को बचाया गया और उन्हें नरेला के एसएचआरसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि अस्पताल पहुंचने के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, अन्य घयल हुए लोगों का इलाज जारी है।

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग लगने का कारण पाइपलाइन में से एक से गैस का रिसाव होना है. वहीं, पुलिस ने कहा है कि घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. घटना की जांच की जा रही है।

बेबी केयर सेंटर में आग से झुलसकर 7 नवजात की मौत

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में एक शिशु देखभाल केंद्र में भयावह आग लग गयी। जिससे इस हादसे में 7 बच्चों की झुलसकर मौत हो गई । 12 बच्चों को रात को रेस्क्यू कर लिया गया। उनमें से अस्पताल में इलाज के दौराण 7 बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चे अब भी अस्पताल में भर्ती है, जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है।

दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात शाहदरा क्षेत्र के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि इसकी आंच आसपास की इमारतों तक भी पहुंच गई। हालांकि गनीमत रही कि वहां किसी भी तरह का हानि नहीं हुई। लेकिन चाइल्ट केयर अस्पताल को इस आग ने खंडर बना दिया।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि 12 शिशुओं को अस्पताल से निकाला गया लेकिन उनमें से सात की मौत हो गई। गर्ग ने बताया कि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बोर्न हॉस्पिटल’ और उससे सटी एक इमारत में शनिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आग लगी। अन्य लोगों की मदद से बच्चों को अस्पताल से बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे अस्पताल ले जाने पर छह शिशुओं को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

शिशुओं के श्वोंवों को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के मालिक की पहचान नवीन किची के तौर पर की गयी है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है।

यहां पर बड़ी संख्या में ऑक्सीजन सिलेंडर होने की बात भी कही जा रही हैं।  कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर आगे में फटे भी थे। जिसके बाद दमकल विभाग के 16 वाहनों ने करीब 50 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया।