पीएम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने भी ‘डीप फेक’ को लेकर जताई चिंता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपराधियों द्वारा जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल करने और डीप फेक को लेकर चिंता जाहिर की। राष्ट्रपति ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को भी हमेशा तकनीक के क्षेत्र में अपडेट रहने की जरूरत है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में 2022 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के प्रोबेशनर्स अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि ‘पुलिस फोर्स के सामने साइबर अपराध, ड्रग तस्करी, वामपंथी कट्टरपंथ और आतंकवाद जैसी चुनौतियां हैं।

पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था कायम रखने और देश को एकजुट रखने में पुलिस बल का अतुलनीय योगदान है। सरकार का उद्देश्य हर नागरिक के टैलेंट का विकास और उसे विकास के लिए पूरे अवसर मुहैया कराना है और यह हमारी प्राथमिकता है कि सभी नागरिक मिलकर देश के विकास में योगदान दें।

राष्ट्रपति ने कहा कि ‘कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लेकिन आईपीएस अधिकारी, राज्य सरकार द्वारा नियुक्त पुलिस कर्मियों का नेतृत्व करते हैं। इस तरह देश की पुलिस व्यवस्था एकजुट होकर काम करती है।

महाराष्ट्र के भयानक हादसा को लेकर राष्ट्रपति ने दुख जता

देर रात एक भयानक हादसा हो गया. हादसे की वजह से 12 लोगों की जान चली गई. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में बीजापुर टोल पोस्ट के पास रात करीब 1 बजे एक ट्रक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही दुख जता चुके हैं और इस बार इस घटना से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदमे में हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने एक्स हैंडल पर कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर जिले में एक दुखद सड़क दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।