संसद में सुरक्षा चूक का मामला अब राजनीतिक रूप से गंभीर होता दिखाई दे रहा है। विपक्षी दल लगातार इस मामले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहे हैं। दोनों ही सदनों में आज जबरदस्त तरीके से हंगामा हुआ जिसके बाद सदन के कार्यवाही को स्थगित करनी पड़ी।शीतकालीन सत्र में यह लगातार दूसरा दिन था जब दोनों सदनों के कार्यवाही नहीं हो सकी। इन सब के बीच कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक गृह मंत्री अमित शाह पूरे मामले को लेकर बयान नहीं देते, संसद चलने की संभावना बेहद ही कम है।कांग्रेस के जयराम रमेश ने कहा कि जब तक गृह मंत्री संसद के दोनों सदनों में आकर बयान नहीं देंगे, तब तक बहुत कम संभावना है कि संसद चलेगी।उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के अभी भी 4 दिन बचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, इंडिया एलायंस के सभी फ्लोर नेताओं ने राज्यसभा के अध्यक्ष को इस मांग के बारे में सूचित किया है। गृह मंत्री को आना चाहिए, सदन में बोलना चाहिए, ऐसे सवाल होंगे जिनका उन्हें जवाब देना होगा। उसके बाद सदन की कार्यवाही चल सकेगी।
मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने : रमेश
कांग्रेस ने तमिलनाडु में एक स्थानीय डॉक्टर से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की उगाही करने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी की गिरफ्तारी पर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा के “सुपरस्टार प्रचारक” एक बार फिर “लड़खड़ा” गए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता, जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और “उन्हें राजनीतिक उपकरण में बदलने” का आरोप लगाया।जयराम रमेश ने एक्स लिखा कि भाजपा के सुपरस्टार प्रचारकों में से एक इस बार तमिलनाडु में मुसीबत में हैं। कुछ हफ़्ते पहले राजस्थान में एक ईडी अधिकारी को 15 लाख रुपए की रिश्वत के साथ पकड़ा गया था। अब ईडी के एक और अधिकारी को जबरन वसूली और रिश्वतखोरी के मामले में 20 लाख रुपए के साथ रंगे हाथों गिरफ़्तार किया गया है।
बीजेपी कर रही है बदले की राजनीति : जयराम रमेश
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संकटग्रस्त महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों से 508 करोड़ मिलने के प्रवर्तन निदेशालय के दावे के एक दिन बाद बघेल ने इसका दृढ़ता से खंडन किया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पूछा कि क्या बघेल अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने स्मृति इराई की शनिवार सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जैसे ही बीजेपी सुबह-सुबह ईडी के बचाव में खुलकर सामने आई, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में ईडी और बीजेपी के बीच मिलीभगत साबित हो गई। बता दें कि बीजेपी की तरफ से पूरे मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। स्मृति ईरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में महादेव ऐप के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थीं। दोनों राज्यों में, भाजपा सत्ता में नहीं है। तो फिर भूपेश बघेल के खिलाफ साजिश कौन कर रहा है? स्मृति ईरानी ने कहा कि यह मामला हाल का नहीं है।
कांग्रेस ने वायु प्रदूषण नियंत्रण कानून में व्यापक सुधार की मांग की
कांग्रेस ने देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण की खराब स्थिति को लेकर शुक्रवार को चिंता जताई और कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण कानून में व्यापक सुधार की जरूरत है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, वायु प्रदूषण (नियंत्रण और रोकथाम) अधिनियम 1981 में अस्तित्व में आया।
रमेश ने लिखा ‘‘एनएएक्यूएस में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक माने जाने वाले 12 प्रदूषकों को शामिल किया गया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम बिना किसी खास प्रभाव के तेजी से आगे बढ़ रहा है। वायु प्रदूषण ज्यादातर नवंबर में सुर्खियों में आता है जब देश की राजधानी दम तोड़ देती है। लेकिन पूरे देश में यह साल भर रोजाना की पीड़ा है।
2010 का कानून कमजोर करने पर तुली मोदी सरकार : जयराम रमेश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश जयराम रमेश के अनुसार, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने कानून में बदवाल के खिलाफ दृढ़ प्रतिरोध किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकजुटता के कारण ही अभी तक कानून को कमजोर होने से रोका जा सका है। उन्होंने आरोप है कि मोदी सरकार ने स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा के लिए बने कानून को कमजोर बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का दावा है कि करीब 13 साल पहले, साल 2010 में बने कानून को “कमजोर” करने की कोशिश का कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। इसमें बिहार में केंद्र सरकार संरक्षित स्मारक के लिए विरासत उपनियमों का मसौदा है। राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) की तरफ से जारी नियम राजधानी पटना में स्थित अशोक के महल के संबंध में है।
सेना के राजनीतिकरण का प्रयास, राष्ट्रपति मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग : जयराम रमेश
सेना द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार की खबरों के बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है।मोदी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा, साढ़े नौ साल की सरकार के दौरान महंगाई, बेरोजगारी के साथ सभी क्षेत्रों में सरकार नाकाम रही है। उन्होंने कहा, सेना का राजनीतिकरण करने का प्रयास हो रहा है, जो बेहद खतरनाक कदम है।
भारत की सेना पूरे देश की सेना है। साथ ही उन्होंने कहा, इस पर हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी।जयराम रमेश ने कहा, भारतीय सैन्य बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हम अनुरोध करते हैं कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें। मोदी सरकार को इस गलत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दिया जाए।
लूट नहीं, करोड़ों भारतीयों की जेब से चोरी : जयराम रमेश
हजारों करोड़ रुपये की हेराफेरी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने कहा, ताजा खुलासों से संकेत मिलता है कि दो वर्षों में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम देश से बाहर निकाली गई होगी। पार्टी ने अदाणी मामले से जुड़े इन आरोपों को लेकर इसे आधुनिक भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया।
लूट नहीं, करोड़ों भारतीयों की जेब से चोरी
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को अदाणी प्रकरण पर एक बयान में कहा कि भाजपा ने अदाणी ग्रुप को संपत्ति जुटाने में मदद की है। उन्होंने दावा किया कि यह रूपक लूट नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की जेब से चोरी है।रमेश ने कहा, यह आधुनिक भारत का सबसे बड़ा घोटाला है। इसमें लालच और हृदयहीनता के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति उदासीनता साफ देखी जा सकती है। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा के पास चुनावी बॉन्ड से जमा फंड भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास इतने पैसे हैं जिससे उसे अपनी इच्छा के मुताबिक विधायक खरीदने और विपक्षी दलों को तोड़ने का अवसर मिलता है।


