निर्मला सीतारमण पर चुनावी बॉन्ड स्कीम में जबरन वसूली का आरोप, FIR दर्ज करने का आदेश

बेंगलुरु : बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने अब बंद हो चुकी चुनावी बॉन्ड योजना के जरिए जबरन वसूली के आरोपों को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। जनाधिकार संघर्ष संगठन (JSP) के आदर्श अय्यर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में निर्मला सीतारमण और अन्य पर चुनावी बॉन्ड की आड़ में जबरन वसूली का रैकेट चलाने का आरोप लगाया गया था।

बेंगलुरू में दर्ज कराई गई शिकायत में न केवल निर्मला सीतारमण बल्कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक बीजेपी के नेता नलीन कुमार कतील और बीवाई विजयेंद्र का भी नाम शामिल है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कॉर्पोरेट संस्थाओं को हजारों करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदने के लिए मजबूर किया गया। इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दबाव की रणनीति के तहत छापेमारी किए जाने का हवाला दिया गया है। इन चुनावी बॉन्ड को कथित तौर पर राष्ट्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर बीजेपी नेताओं द्वारा भुनाया गया।

शिकायत में दावा किया गया है कि चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अवैध धन एकत्र करने में मदद की गई, जिसमें सीतारमण और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल थे।

बीजेपी ने आरोपों को नकारते हुए निर्मला सीतारमण का बचाव किया है। पार्टी ने तर्क दिया है कि आरोप राजनीति से प्रेरित हैं और चुनावी बॉन्ड का मुद्दा नीतिगत मामला है, न कि आपराधिक। बीजेपी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर चल रहे मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) केस को लेकर भी हमला किया।

निर्मला सीतारमण पर चुनावी बॉन्ड स्कीम में जबरन वसूली का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दियाबेंगलुरू में दर्ज शिकायत में न केवल निर्मला सीतारमण बल्कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कर्नाटक बीजेपी के नेता नलीन कुमार कतील और बीवाई विजयेंद्र का भी नाम शामिल है।

बीजेपी प्रवक्ता डॉ सुधा हलकाई ने कहा, “जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने के मामले में सिद्धारमैया आदतन अपराधी हैं  कांग्रेस नेताओं के खिलाफ 106 मामले थे और उनमें से 64 मामले सिद्धारमैया पर थे, जब वे पिछली बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे।”

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) भूमि आवंटन मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के कारण दबाव में आए सिद्धारमैया ने सवाल उठाया कि भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे निर्मला सीतारमण और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी जैसे वरिष्ठ नेताओं से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनसे पद छोड़ने की उम्मीद की जाती है, तो वही मानक सीतारमण और एफआईआर का सामना कर रहे अन्य बीजेपी नेताओं पर भी लागू होने चाहिए।

लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ MUDA साइटों के कथित अवैध आवंटन को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

बजट में सस्ता हुआ सोना और चांदी

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट में सोने-चांदी पर आम लोगों को खुशखबरी दी। वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया, जो कि पहले 15 प्रतिशत थी।

सीतारमण ने संसद में अपने बजट भाषण में कहा कि सोने और कीमती धातु के आभूषणों में घरेलू वैल्यू एडिशन को बढ़ाने के लिए, मैं सोने और चांदी के सीमा शुल्क को घटाकर 6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव करती हूं।

सरकार की इस घोषणा के साथ एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने के 5 अगस्त, 2024 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 5.33 प्रतिशत गिरकर 68,840 रुपये हो गया। वहीं, चांदी के 5 सितंबर, 2024 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4.62 प्रतिशत गिरकर 85,079 रुपये प्रति किलो हो गया।

वहीं, दूसरी तरफ ज्वेलरी शेयरों में तेजी देखी गई। दोपहर 2:30 बजे तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर टाइटन का शेयर 6.65 प्रतिशत, सेंको गोल्ड का शेयर 5.53 प्रतिशत, टीबीजेड का शेयर 11.71 प्रतिशत, पीसी ज्वेलर्स 5 प्रतिशत और राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 6.79 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

बजट में टैक्स के मोर्चे पर भी आम आदमी को राहत दी गई है। नई टैक्स रिजीम में 3 से 7 लाख तक की आय पर 5 प्रतिशत टैक्स कर दिया गया है। वहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है।

बजट में मिडिल क्लास को मिली हल्की सी राहत

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है। बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं।

सोना-चांदी और प्लैटिनम होंगे सस्ते
सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो गई है जिससे ये सस्ते होंगे. प्लेटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटी है जिसके बाद ये भी सस्ते होने वाला है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी.

मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटाया गया है. इसके चलते अब मोबाइल फोन की कीमत में कटौती देखने को मिलेगी.

लिथियम बैटरी होंगे सस्ते
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही जिससे फोन और गाड़ियों की बैटरी के दाम कम होंगे।

कैंसर की दवाओं पर मिली राहत
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी।

अवैध व्यापार रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का किया आह्वान : सीतारमण

nirmala sitaraman

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को डिपार्टमेंट ऑफ़ रेवेनुए इंटेलिजेंस द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रवर्तन मामलों में सहयोग पर वैश्विक सम्मेलन को संबोधित कर रही थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अवैध व्यापार के मास्टरमाइंडों पर नकेल कसने के लिए और अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर तस्करी और दूसरे अवैध व्यापार को रोकने के लिए देशों को एकजुट होकर सामूहिक पहल करनी होगी. उन्होंनेकहा कि देशों को कानूनी पहल के साथ कार्रवाई के योग्य जानकारी भी एक-दूसरे के साथ ज़्यादा करना होगा. उन्होंने कहा कि तस्करी की वजह से अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचता है. इसे रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाकर तस्करी के पीछे के मास्टरमाइंडों पर नकेल कसनी होगी.

দেশ চালাতে আরও চারটে এসবিআই লাগবে, জানালেন নির্মলা

নিউজ ডেস্ক: করোনা ভাইরাসের (Covid pandemic) ধাক্কা সামলে ফের ঘুরে দাঁড়াচ্ছে ভারতের অর্থনীতি (Indian economy)। চলতি ত্রৈমাসিকের জিডিপি রিপোর্ট সেই কথাই বলছে। এপ্রিল থেকে জুন (April-June quarter) এই ত্রৈমাসিকে ভারতের অর্থনীতি রেকর্ড গতিতে বৃদ্ধি পেয়েছে। রিপোর্ট বলছে ২০.১ শতাংশ হারে বেড়েছে দেশের অর্থনীতির গ্রাফ (GDP growth)।

আরও পড়ুন Economy: সেনসেক্সের ৬০,০০০ এর মাইল ফলক পৌঁছনোর যাত্রাপথ

তারপরেই  ‘ইন্ডিয়ান ব্যাংকস অ্যাসোসিয়েশন’-এর ৭৪তম বার্ষিক অধিবেশনে তাতপর্যপূর্ণ মন্তব্য করলেন কেন্দ্রীয় অর্থমন্ত্রী নির্মলা সীতারমণ। জানিয়ে দিলেন, দ্রুত বদলাতে থাকা দেশের অর্থনীতির সঙ্গে তাল মিলিয়ে চলতে চাই স্টেট ব্যাংক অফ ইন্ডিয়ার (SBI) মতো অন্তত চারটি বড় ব্যাংক। 

SBI Personal Loan: Here's How You Can Get Pre-approved Loan amid Corona  Crisis; Check Eligibility & Method to Apply

নির্মলা সীতারমন আরও বলেছেন প্রতিবারই অর্থনীতির ক্ষেত্রে নতুন নতুন চ্যালেঞ্জের মুখোমুখি হতে হয়। সেক্ষেত্রে দেশের অর্থনৈতিক বৃদ্ধির জন্য বড় ব্যাঙ্কের প্রয়োজনীয়তা রয়েছে। ডিজিটাল পরিকাঠামোর কথাও আলাদা করে উল্লেখ করেন অর্থমন্ত্রী। আগামী দিনে দেশের ব্যাংকগুলিকে আরও নতুন প্রযুক্তির সঙ্গে মানিয়ে নিতে হবে বলেও জানান তিনি। তিনি বলেন ভারতীয় ব্যাঙ্কের ভবিষ্যৎ দাঁড়িয়ে রয়েছে ডিজিটালাইজেশনের ওপর। 

আরও পড়ুন বাংলাদেশি বংশোদ্ভূত ISIS জঙ্গি শামীমা এখন ফ্যাশন পোশাকে, লন্ডনে ফিরতে মরিয়া

এছাড়াও তিনি দেশের সমস্ত ব্যঙ্কগুলিতে ডিজিটালাইজেশেনর আওতায় আনার জন্য একটি ম্যাপিং-এর পরামর্শ দিয়েছেন। তিনি জানান, দেশের সব অঞ্চলের ডিজিটাল ম্যাপিং করে খুঁজে দেখতে হবে কোথায় কোথায় ব্যাংক থাকা দরকার। তারপর সেইমতো ওই সব অঞ্চলের গ্রাহকের ডিজিটাল পরিষেবা দিতে হবে। দেশের বেশীরভাগ পঞ্চায়েতেই অপটিক ফাইবারের ইন্টারনেট পরিসেবা থাকায় ডিজিটালাইজেশনেও সমস্যা হবে না বলেই আশা করছেন তিনি।