YouTube ने खेला ऐसा गेम कि सबको छोड़ा पीछे

नई दिल्ली :  OTT का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ता नजर आता है। लेकिन जानकर हैरानी होगी कि बादशाहत धीरे-धीरे कोई और अपने नाम करने में लगा हुआ है। दो साल पहले यूट्यूब ने हॉलीवुड और नेटफ्लिक्स को टक्कर देने की योजना पर काम करना पूरी तरह से बंद कर दिया था। बल्कि यूट्यूब ने यूज़र-जनरेटेड कंटेंट पर काम करने पर जोर दिया. पहले तो ये उतना काम करते हुए नहीं दिखा लेकिन धीरे-धीरे इसका जादू चलने लगा. यूट्यूब ट्रेडिशनल मीडिया को पछाड़कर अमेरिकी टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस बन गया है।

महामारी के दौरान और उसके बाद दर्शकों की आदतों में बड़ा बदलाव हुआ है और वह टीवी पर आने शोज़ के मुकाबले यूज़र जनरेटेड कंटेंट को देखना ज्यादा पसंद करने लगे। एक तरफ ट्रेडिशनल मीडिया कंपनियां कंटेंट पर अरबों खर्च कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ YouTube क्रिएटर्स को उनके कंटेंट का प्रोड्यूस करने और फाइनेंस करने, उनके साथ विज्ञापन राजस्व शेयर करने की अनुमति देता है, जो कंपनी के लिए वित्तीय जोखिम को कम करता है।

ये कहना गलत नहीं होगा कि यूट्यूब क्रिएटर्स को कंटेंट तय करने की आजादी होती है और वह वहीं कंटेंट बनाते हैं जो व्यूअर्स को पसंद आता है. इससे कंटेंट की रीच और एंगेजमेंट दोनों बढ़ती है, और लोग फिर यूट्यूब पर बार-बार विजिट करते हैं।

वहीं दूसरी तरफ नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉट्स्टार जैसे ओटीटी प्लैटफॉर्म पर प्रोफेशनली बनाए गए कंटेंट रिलीज़ किए जाते हैं जो कि हर यूज़र के मूड के हिसाब से नहीं होते हैं। ओटीटी कंटेंट सेलेक्टेड यूज़र को केटर करते हैं और यही वजह है कि यूट्यूब धीरे-धीरे सबको पीछे छोड़ कर नंबर 1 बनने की राह पर आ गया है।

3 महीने में बंद होगा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’:कपिल के अनाउंसमेंट से टीम रह गई हक्की-बक्की

मुंबई :  ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन आने वाला है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शो का अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कपिल कहते हैं कि ‘यह आखिरी एपिसोड है’। यह सुनकर पूरी टीम हक्की-बक्की रह जाती है। इसी वीडियो में पहले सीजन के एपिसोड के कुछ क्लिप्स भी हैं। सूत्रों की मानें तो दूसरे सीजन का पहला एपिसोड अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।

शो से जुड़े सूत्र बताते हैं, ‘इन दिनों, कपिल अपनी फैमिली संग छुट्टी मना रहे हैं। जैसे ही वह लौटते हैं, मेकर्स उनसे और शो से जुड़े दूसरे आर्टिस्ट के साथ ब्रीफिंग करेंगे। इस ब्रीफिंग में शो के फॉर्मेट में कुछ बदलाव लाने की बात रखी जा सकती है । दरअसल, पहले सीजन को ऑडियंस से मिक्स रिएक्शन मिले थे। इस बार शो को और भी एंटरटेनिंग कैसे बनाया जाए, इस पर चर्चा हो सकती है। फिर शो के लिए गेस्ट लाइन-अप किए जाएंगे। शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक, शो का दूसरा सीजन अगस्त महीने के अंत तक टेलीकास्ट हो सकता है।’

सीजन 2 को लेकर कपिल शर्मा कहते हैं, ‘शो का पहला सीजन कमाल का रहा है। इस सीजन में कई चीजें ऐसी थी, जो पहली बार हुई थीं। इस शो के लिए नेटफ्लिक्स के साथ कोलाब्रेट करना काफी बेहतरीन रहा। हम वादा करते हैं कि दर्शकों को दूसरे सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कराया जाएगा।’

बता दें, इसी साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरुआत हुई थी। इसका पहला एपिसोड 30 मार्च को आया था।

पहले सीजन में आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, अमेरिकन सिंगर एड शीरन, विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल और वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की स्टारकास्ट समेत कई सेलिब्रिटी नजर आ चुके हैं। इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी शो में नजर आए थे। 22 जून को शो के पहले सीजन खत्म हो जाएगा। आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे।