हिम्मत है तो वाराणसी से मोदी के खिलाफ लड़ें चुनाव ममता : अग्निमित्रा

पश्चिम बंगाल भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2024 के आम चुनाव के लिए वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक के दौरान बनर्जी द्वारा वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित करने के बाद पॉल की प्रतिक्रिया आई।

टीएमसी सूत्रों ने कहा कि इस बात पर काफी हद तक सहमति बनी है कि राज्य स्तर पर सीट-बंटवारे को दिसंबर के अंत तक और अंत में शीर्ष नेतृत्व स्तर पर जनवरी के दूसरे सप्ताह तक अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

2019 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की चर्चा ने जोर पकड़ लिया, लेकिन यह तब शांत हो गया जब कांग्रेस ने हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र से अजय राय को मैदान में उतारा। इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद, जब बनर्जी से वाराणसी से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि हम लोग सब कुछ नहीं बता सकते जो बात हुई है। इंडिया ब्लॉक की बैठक के दौरान, टीएमसी सुप्रीमो ने गठबंधन के सदस्यों से 31 दिसंबर तक सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने का आग्रह किया।

मध्य प्रदेश में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। धार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि उज्जैन में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर रोज़ 17 महिलाओं के साथ दुष्कर्म होता है. महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं.उन्होंने कहा कि मेरी दादी इंदिरा जी, नेहरू जी और राजीव जी ने हमेशा आपकी संस्कृति का सम्मान किया। इन लोगों ने कभी भी आपकी संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं की। गांधी ने कहा कि ये पूज्य संत कमलदास जी, राजा श्री देवी सिंह जी और बाबासाहेब जी की धरती है। इस पावन धरा पर आकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

प्र‍ियंका गांधी के ख‍िलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित मंदिर दान पर उनके बयान के लिए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि आज हम चुनाव आयोग के सामने हैं, 20 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाषण के दौरान एक बयान दिया और आचार संहिता का उल्लंघन किया। पत्रकारों से बात करते हुए, मेघवाल और पुरी ने कहा कि उन्होंने मौजूदा कानूनों के अनुसार एक “अपराध” किया है।

मेघवाल ने कहा, “क्या प्रियंका गांधी कानून से ऊपर हैं? क्या वह किसी कानून में विश्वास करती है? वह वैमनस्यता फैलाने के लिए धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर रही है।चुनाव आयोग को दी गई बीजेपी की शिकायत में कहा गया है, प्रियंका गांधी के इस बयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत धार्मिक भक्ति का हवाला देकर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मूल आधार का उल्लंघन किया है।

सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है भाजपा सरकार : प्रियंका

Priyanka Gandhi

राजस्थान में चुनावी प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झुंझुनू में पार्टी का प्रचार करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए चल रही है।प्रियंका गांधी ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि पीएम मोदी का ‘लिफाफा’ खाली है। उन्होंने महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी लेकिन इसे 10 साल बाद लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण है लेकिन इसे 10 साल बाद लागू किया जाएगा।प्रियंका ने साफ तौर पर कहा कि मोदी जी की, भाजपा की सरकार में जनता की कोई सुनवाई नहीं है। आज की केंद्र सरकार केवल दो व्यवसायियों को बढ़ावा दे रही है। हवाई अड्डे, बंदरगाह और सार्वजनिक उपक्रम उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कोई रोजगार के अवसर पैदा नहीं कर रहे हैं। उनके पास कोई विजन, रोडमैप नहीं है।

प्रियंका ने की महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्रमुक महिला अधिकार सम्मेलन में शामिल हुईं। उनके साथ ही इस सम्मेलन में उनकी मां और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पीडीपी प्रमुख मेहबूबा मुफ्ती, आम आदमी पार्टी विधायक राखी बिडला, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले समेत कई दलों की महिला नेता इस सम्मेलन में शामिल हुईं।इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि महिला आरक्षण को तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग करती हूं। हम, भारत की महिलाओं के पास अब बर्बाद करने के लिए समय नहीं है। राजनीतिक प्रक्रिया में शामिल होना हमारा अधिकार है।

विधानसभा चुनाव से पहले राहुल-प्रियंका का बस यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को बस यात्रा के साथ पार्टी के अभियान की शुरुआत करेंगे। दोनों कांग्रेसी नेता विशेष विमान से दोपहर के साढ़े तीन बजे बेगमपेट एयरपोर्ट पहुंचेगें। वहां से दोनो हेलीकॉप्टर से रमन्ना मंदिर जाएंगे। दर्शन के बाद राहुल और प्रियंका बस यात्रा लॉन्च करेंगे। बाद में वे एक रैली में भी शामिल होंगे और महिलाओं से भी मिलेगें। पार्टी के सूत्र ने बताया कि प्रियंका गांधी रैली के बाद नई दिल्ली वापस लौट जाएंगी, लेकिन राहुल राज्य में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कांग्रेस विधायक दानसारी अनसूया ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी आज रात भुपलपल्ली में रुकेंगे।