किशनगंज में दो सड़क हादसे, एक की मौत

Kishanganj Tragic Road Accidents: One Dead, Two Injured in Separate Crashes

शुभम कुमार , किशनगंज: किशनगंज (Kishanganj) में भीषण सड़क हादसा की वारदात सामने आई है। जिले में दो बड़े बड़े सड़क हादसे मंगलवार को घटित हुई है। इन घटनाओं से इलाके में कोहराम मचा हुआ है और परिवार वालों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

বাংলায় পড়ুন: কিশানগঞ্জে দুটি ভয়াবহ সড়ক দুর্ঘটনায় হতাহত তিন

पहली घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के दारुल उलूम चौक की है। जहां नेशनल हाईवे पर एक खराब डंपर खड़ी थी, चालक मजीरुल के द्वारा डंपर को ठीक किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एक कंटेनर ने डंपर को टक्कर मार दी। जहां दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ गए वही डंपर चालक मजीरुल की मौके पर ही मौत हो गई है, साथ ही कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर थाना अध्यक्ष निशिकांत कुमार पहुंचे है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेज दिया गया है साथ ही वाहनों को जब्त कर आगे की कारवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

वही दूसरी घटना भी बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां संध्या 4 बजे तेज रफ्तार एक ट्रक रेलिंग से टकरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी मार गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हालांकि चालक का पहचान नहीं हो पाया है मगर स्थानीय लोगों के द्वारा उसे ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती है। अक्सर तेज रफ्तार या फिर चालकों के लापरवाही के वजह से कई जाने जाती है। लोगों ने बताया कि जबसे यह फोर लेन बनी है तब से सड़क दुर्घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है।

केरल में भीषण हादसा: पांच एमबीबीएस छात्रों की दर्दनाक मौत

Kerala ,road accident, MBBS, students car crash, Alappuzha , KSRTC,

केरल (Kerala) के अलाप्पुझा जिले में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसे में पांच एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 9 बजे हुई, जब सात छात्र तेज रफ्तार से चल रही शेवरले टवेरा कार में सफर कर रहे थे। उनकी कार की टक्कर एक केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (KSRTC) की यात्री बस से हो गई।

दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर मिली तस्वीरों में कार को टूटी-फूटी अवस्था में देखा गया, जबकि बस के बोनट को भी नुकसान हुआ।

मृतकों और घायलों की पहचान
पुलिस के अनुसार, हादसे में मरने वाले छात्रों की पहचान मोहम्मद, मुहसिन, इब्राहिम, देवआनंद और श्रीदीप के रूप में हुई है। इन पांच छात्रों में से तीन की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
दुर्घटना में घायल दो छात्रों को अलाप्पुझा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं और उनकी स्थिति स्थिर है।

दुर्घटना कैसे हुई?
स्थानीय लोगों के अनुसार, टवेरा कार एक वाहन को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान अचानक ब्रेक लगाने से कार फिसल गई और बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

राहत और बचाव कार्य
आपातकालीन सेवाओं ने कार के मलबे को काटकर शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र अलाप्पुझा के वंदनम मेडिकल कॉलेज में पहले साल की पढ़ाई कर रहे थे।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे समाज में शोक की लहर है। विशेषज्ञ तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के खतरों के प्रति लोगों को सतर्क कर रहे हैं।

यह हादसा सड़क पर सतर्कता और ट्रैफिक नियमों के पालन की अहमियत को एक बार फिर उजागर करता है। जिम्मेदार ड्राइविंग ही हादसों से बचने का सबसे बड़ा उपाय है।

राजस्थान में कार चिपककर हो गई गोल, टुकड़ों में मिली 6 लाशें

जयपुर : राजस्थान के बूंदी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अब तक छह लोगों की जान जा चुकी है और तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।  हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। हादसे में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई है। कार में सवार लोगों के शव कार को काटकर निकाले गए हैं। मध्यप्रदेश में रहने वाले परिवार को सूचित कर दिया गया है।

बूंदी जिले के हिंडौली मेंं हुए हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि घटना बूंदी टनल से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर घटित हुई। एमपी के देवास से नौ लोग खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए आ रहे थे। लेकिन तड़के करीब साढ़े चार बजे कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। दो अन्य की बाहर निकालने के दौरान जान चली गई। तीन की हालत बेहद गंभीर है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार है। जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव कई हिस्सों में बंट गए हैं। उनके परिवार के लोगों से संपर्क किया गया है। अस्पताल में इलाज चल रहे तीनों की हालत गंभीर है। उल्लेखनीय है कि प्रियदर्शनी एकादशी 14 सितंबर यानी कल थी, साल में एक बार आने वाली इस एकादशी पर खाटू में बड़ा मेला लगता है।

सड़क हादसे के घायलों का होगा मुफ्त इलाज, पायलट प्रोजेक्ट चंडीगढ़ और असम में शुरू

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरकार ने एक योजना विकसित की है, जिसमें सड़क दुर्घटना में पीड़ितों को कैशलेस इलाज दिया जाएगा।

इस योजना को चंडीगढ़ और असम में पायलट आधार पर लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटना में शामिल लोगों को अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य लाभ पैकेज दिए जाएंगे।

यह योजना मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत स्थापित मोटर वाहन दुर्घटना कोष के तत्वावधान में संचालित की जा रही है। इस योजना से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिलेगी और सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बेहतर उपचार प्रदान करने में मदद मिलेगी।

 

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में जीजा-साले की मौत

जयपुर : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक स्कॉर्पियो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों में से एक हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसा इतना भीषा था कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4 बजे लालसोट (दौसा) के राहुवास थाना क्षेत्र में हुआ।

राहुवास पुलिस ने बताया कि कार में सवार सभी लोग दिल्ली से महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। इस दौरान राहुवास थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 206 के समीप कार अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार जीजा-साले की मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची राहुवास थाना पुलिस ने गंभीर रूप से तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इस दौरान एक गंभीर घायल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों का जिला अस्पताल दौसा में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में चरणवीर सिंह (36) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तंगभई सियारपुर पंजाब और सोनू (40) पुत्र जगजीत सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी चंडीगढ़ पंजाब के रहने वाले है। मृतक सोनू और चरणवीर रिश्ते में जीजा-साले है।

वहीं गंभीर घायल जयदीप सिंह (32) पुत्र रूप सिंह निवासी शेरगढ़ भटिंडा पंजाब, सदीप (46) पुत्र करनाल सिंह और करमजीत सिंह (43) पुत्र जगजीत सिंह निवासी गुरुनानक कॉलोनी चंडीगढ़ पंजाब का उपचार जारी है। लेकिन मृतक सोनू के भाई करमजीत की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।

आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार चकनाचूर हो गई। बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे पर किसी जानवर के आने से कार हादसे का शिकार हुई है। थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

ट्रक की चपेट में आने से एक ही पर‍िवार के पांच लोगों की मौत

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सरायममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में हुआ है। पुल‍िस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा है।

हादसा सरायममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्‍जे में लेते हुए ड्राइवर को ह‍िरासत में ले ल‍िया है।

हादसा देख राहगीर हैरान रह गए। हादसे की खबर पाकर सरायममरेज थाने की पुलिस मौके पर  पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। हादसे में लिप्त रहने के आरोप में पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप ने बताया कि मृतक मीरगंज जाैनपुर के निवासी थे। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। 

गाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, बाइक चालक जख्मी 

पूर्वी चंपारण : जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के वार्ड नंबर 2 में सोमवार की शाम हरसिद्धि सोनबरसा मुख्य मार्ग पर रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की हाईवा गाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके बेहतर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरसिद्धि के चिकित्सकों ने मोतिहारी रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आधे घंटे के लिए हरसिद्धि छपवा मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। थानाथ्यक्ष इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने बताया कि सोनबरसा गांव वार्ड नंबर 10 निवासी श्री पटेल की पत्नी निर्मला पटेल हरसिद्धि से अपना इलाज करा कर बाइक सवार एक लड़के के साथ अपने घर सोनबरसा जा रही थी कि सोनबरसा की ओर से आ रही हाईवा गाड़ी की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं ग्रामीण के अनुसार सुगौली हाजीपुर रेल लाइन के निर्माण हेतु सोनबरसा मन (झील) से मिट्टी की कटाई हो रही है। रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी की हाईवा गाड़ी के द्वारा मिट्टी ले जाकर रेलवे लाइन के लिए भरी जा रही है जिस कारण सड़क पर मिट्टी गिरकर धूल हो जा रही है। उसे धूल को मिटाने के लिए लगातार कंपनी द्वारा सड़क पर पानी गिराया जा रहा है जिससे सड़क पर फिसलन अधिक हो गई है। जिससे बाईक का चक्का फिसल कर हाईवा की चपेट में आ गया और महिला की मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बहुत लापरवाही बरती जा रही है। आक्रोश में ग्रामीणों ने हरसिद्धि छपवा मुख्य मार्ग को आधे घंटे के लिए जाम कर दिया, लेकिन थानाध्यक्ष के समझाने से जाम तो हट गया पर हाईवा गाड़ी घटनास्थल पर खड़ी है और ग्रामीण कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व ठेकेदार को बुलाकर समस्या का समाधान करने की बात कर रहे हैं। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कंपनी के पदाधिकारी व ठेकेदार हरसिद्धि थाना पर पहुंचे हुए हैं दोनों ओर से वार्ता जारी है।

Hooghly accident: পোলবায় মুখোমুখি সংঘর্ষ, মৃত মেডিকেল টেকনোলজিস্ট

News Desk: বড়দিনেই বড়সড় দুর্ঘটনা। টাটা ম্যাজিকের সঙ্গে লরির সংঘর্ষ হুগলির পোলবায়। এই দুর্ঘটনায় গুরুতর জখম হয়েছেন দু’জন এবং মৃত্যু হয়েছে এক ব্যক্তির। জানা যাচ্ছে মৃত ব্যক্তির নাম অশোক ঘোষাল যিনি পেশায় একজন মেডিকেল টেকনোলজিস্ট।

ঘটনাটি ঘটেছে শনিবার রাতে হুগলির পোলবা থানা এলাকার দাদপুরের জোড়া অশ্বত্থতলায় ১৭ নম্বর রুটে। ধনেখালির একটি রক্তদান শিবির থেকে দুটি গাড়িতে করে রক্ত নিয়ে ফিরছিলেন চুঁচুড়া সদর হাসপাতালের ব্লাড ব্যাঙ্কের একটি টিম। রক্ত নিয়ে ফেরার সময় ধনেখালিগামী একটি ছয় চাকার লরির সঙ্গে মুখোমুখি সংঘর্ষ হয় একটি টাটা ম্যাজিক গাড়ির। সংঘর্ষের ফলে দুমড়ে-মুচড়ে যায় টাটা ম্যাজিক গাড়িটি।

স্থানীয় মানুষ ও পুলিশের তৎপরতায় গুরুতরভাবে আহত হওয়া ওই তিনজনকে উদ্ধার করে ইমামবাড়া হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হয়। হাসপাতালে নিয়ে যাওয়া হলে অশোক ঘোষালকে মৃত বলে ঘোষণা করেন চিকিৎসকরা। গাড়ির ড্রাইভার প্রকাশ মণ্ডল এবং নিরাপদ থাকা অন্য এক মেডিকেল টেকনোলজিস্ট অভিষেক হরিজন গুরুতরভাবে আহত হয়েছেন এবং আশঙ্কাজনক অবস্থায় হাসপাতালে সিসিইউতে চিকিৎসাধীন রয়েছে।

ঘটনা ঘিরে চাঞ্চল্য ছড়িয়েছে গোটা এলাকা জুড়ে। দুর্ঘটনার জেরে তীব্র যানজট সৃষ্টি হয়। তড়িঘড়ি ঘটনাস্থলে পৌঁছে যায় পুলিশ এবং পরিস্থিতির স্বাভাবিক করে নিয়ন্ত্রণে আনে। আপাতত লরি চালক পলাতক। লরিচালকের খোঁজ শুরু করেছে পোলবা থানার পুলিশ।