भुवनेश्वर कुमार का एसआरएच को भावुक विदाई संदेश

(Bhuvneshwar Kumar

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) द्वारा 10.75 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को भावुक विदाई संदेश दिया। यह उनके पिछले कॉन्ट्रैक्ट की तुलना में 156% अधिक है।

भुवनेश्वर ने 2014 में एसआरएच के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी और 2016 में टीम को आईपीएल का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने संदेश में टीम के फैन्स और फ्रेंचाइज़ी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “11 अद्भुत वर्षों के बाद मैं एसआरएच को अलविदा कह रहा हूं। मैंने कई यादगार और भावनात्मक पल इस टीम के साथ बिताए हैं। फैन्स का प्यार, जो मुझे मिला है, वह कभी नहीं भुलाया जा सकता। यह समर्थन मेरे साथ हमेशा रहेगा।”

एसआरएच के साथ सफर
भुवनेश्वर ने एसआरएच के लिए 176 आईपीएल मैच खेले और 181 विकेट लिए। उनकी नई गेंद से स्विंग कराने की क्षमता और पावरप्ले में किफायती गेंदबाजी ने उन्हें टीम का अहम हिस्सा बनाया।

2022 के ऑक्शन में एसआरएच ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। हालांकि, 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस (एमआई) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच उनके लिए बोली लगाई गई। उनकी बोली 10 करोड़ रुपये के पार चली गई, जहां आरसीबी ने 10.75 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा।

फैंस को अलविदा संदेश
भुवनेश्वर ने अपने संदेश में लिखा, “एसआरएच का हिस्सा बनकर मैंने जो कुछ भी सीखा और हासिल किया, वह मेरे लिए गर्व की बात है। मैंने इस टीम के साथ इतिहास बनाया है, डुरंड कप और सुपर कप जीता है। यह समय अब नए चैलेंज के लिए खुद को तैयार करने का है।”

अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि आरसीबी के लिए उनका प्रदर्शन कैसा रहता है और क्या वह फ्रेंचाइजी को उनका पहला आईपीएल खिताब दिलाने में मदद कर सकते हैं।

IPL में रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में फुस्स हुई

 चेन्नई : IPL 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शदनागर जीत दर्ज की। पूरे सीजन में अपने प्रदर्शन के दम पर रिकॉर्ड की झड़ी लगाने वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद फाइनल में फुस्स हो गई। टीम के सारे विकेट 113 रन पर गिर गए। वहीं केकेआर ने आसान से लक्ष्य का पीछा करके इस सीजन आईपीएल के खिताब को अपने नाम कर लिया। 

मैच में हुए हैदराबाद के तरफ से उन पांच गलतियों के बारे में जिसकी वजह से टीम को हार का सामान करना पड़ा।

खेले गए फाइनल मुकाबले में कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जो उनकी टीम के लिए गलत साबित हुआ। जबकि टॉस के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि यदि वो टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी का फैसला करते। पिच रिपोर्ट को देखते हुए ये साफ पता चल रहा था कि पिच पहली पारी के लिये पूरी तरह से गेंदबाजों के पक्ष में रहेगी। जिसे कमिंस पढ़ नहीं सके और टॉस जीतकर गलत फैसला कर बैठे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के 21 रनों पर ही 3 विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का खाता फिर एक बार नहीं खुला। जबकि अभिषेक शर्मा ने 2 और राहुल त्रिपाठी ने 9 रन बनाए। इसी फ्लॉप टॉप ऑर्डर के कारण हैदराबाद की पूरी टीम मुश्किल में आ गई। ट्रेविस हेड का खाता क्वालिफायर-1में भी नहीं खुला था। उससे भी ठीक पहले ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में भी डक पर आउट हुए थे।

कमिंस ने इस पूरे सीजन में न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को नहीं खिलाया, जबकि यह धाकड़ प्लेयर शानदार फॉर्म में था। फिलिप्स ने आईपीएल से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए थे। साथ ही फिफ्टी भी लगाई थी। फिलिप्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी बल्ले से धांसू प्रदर्शन किया था। फिलिप्स के अलावा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को भी इस मैच में मौका नहीं मिला। चेन्नई की पिच स्पिन फ्रेंडली मानी जाती है. यहां ऑफ स्पिनर फिलिप्स और मयंक अहम प्लेयर साबित हो सकते थे।

कप्तान कमिंस ने इस मुकाबले में एक बड़ी गलती की। लगातार गिरते विकेट की बीच उन्होंने स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को छठे नंबर पर उतारा। जबकि पिछले मुकाबले में क्लासेन ने फिफ्टी लगाई थी। यदि कमिंस उन्हें इस मैच में ऊपर उतारते तो शायद स्कोर कुछ ज्यादा हो सकता था।

हैदराबाद को पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने झटका दिया था। उन्होंने अभिषेक को क्लीन बोल्ड किया था। स्टार्क ने 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इससे पहले क्वालिफायर-1 में भी स्टार्क ने शुरुआती झटके दिए थे। उन्होंने 34 रन देकर 3 विकेट लिए थे। पैट कमिंस को इस मुकाबले से सबक लेना था और स्टार्क के खिलाफ अच्छी रणनीति बनानी थी, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। ऐसा ही कुछ आंद्रे रसेल के खिलाफ भी रहा। कमिंस ने रसेल के खिलाफ भी रणनीति नहीं बनाई और इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। रसेल ने मैच में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

कोलकाता और हैदराबाद के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज फाइनल मुकाबला

कोलकाता :आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। बेसब्री से सभी को इंतजार है कि आईपीएल 2024 का किंग कौन बनेगा? बता दें, दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

जैसा की सभी जानते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले क्वालीफायर में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। वहीं हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में जीत दर्ज करके अपनी जगह फाइनल में पक्की की थी।

बता दें, टीमों टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में कमाल का रहा है। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक दिग्गज बल्लेबाज और गेंदबाज भरे पड़े हैं। जिसे देखकर ये साफ शब्दों में कहा जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और उतार चढ़ाव वाला मुकाबला देखने को मिल सकता है।

देखा जाए तो आज होने वाले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो कोलकाता ने 18 मैच जीते हैं। वहीं हैदराबाद ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है। कोलकाता का हैदराबाद से इस सीजन में यह तीसरा मुकाबला होगा। केकेआर ने लीग मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद प्लेऑफ में भी जीत हासिल की। अब दोनों ही टीमें फाइनल में भिड़ेंगी। 

आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता की टीम के तरफ से सुनील नारायण तबाही मचा सकते हैं। इन्होंने इस सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है। वह टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। उन्होंने इस सीजन में सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपने बल्ले से सभी विपक्षी टीम के सभी गेंदबाज को खूब धोया है। वहीं गेंदबाजी में नारायण ने अपने सामने सभी बल्लेबाजों को खूब नचाया है। वे हैदराबाद के खिलाफ केकेआर को जीत दिलाने में अहम साबित हो सकते हैं। सुनील ने इस सीजन के 13 मैचों में 482 रन बनाए हैं। इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 16 विकेट भी हासिल किए हैं।

बता दें, आईपीएल के इतिहास में क्वालीफायर 1 में जीत दर्ज करने वाली टीमों ने सबसे अधिक छह फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की है और खास बात तो ये हैं कि क्वालीफायर 1 भी इन दोनों टीमों के बीच खेला गया था। जिसमें कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया था। एक दिलचस्प फैक्ट यह है कि पहले क्वालीफायर को जीतने वाली टीमों ने ही पिछले छह फाइनल मैच जीते हैं। अगर सब कुछ केकेआर के पक्ष में रहा तो उसके लिए जीत आसान हो सकती है।

कोलकाता के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाज हैं। सुनील के साथ वेंकटेश अय्यर कमाल दिखा सकते हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कई मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है। रिंकू सिंह गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। केकेआर के पास मिचेल स्टार्क जैसा घातक गेंदबाज भी है।