<

उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कई बैठकों में…

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह शनिवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह भाजपा के सागर संभाग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए खजुराहो जाएंगे।उन्होंने बताया कि इसके बाद गृह मंत्री रीवा और शहडोल संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रीवा पहुंचेंगे। शाम को वह प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उज्जैन जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।