डूब मरो, हमने कभी भी ऐसे मुद्दों पर राजनीति नहीं की : निशिकांत

Nishikant Dubey

संसद के दोनों सदनों में बुधवार को लोकसभा में सुरक्षा उल्लंघन को लेकर गुरुवार और शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ- जिसके परिणामस्वरूप एक दर्जन सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इन सब के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को पूछा कि विपक्षी नेता पीएम मोदी या गृह मंत्री अमित शाह से बयान लेने पर क्यों तुले हुए हैं जबकि सरकार लोकसभा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोकसभा की सुरक्षा सरकार की नहीं लोकसभा सचिवालय की जिम्मेदारी है, इस पर गृह मंत्री क्यों जवाब देंगे?
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे कहा कि प्रधानमंत्री व गृहमंत्री का तो ज़िक्र तक नहीं किया,क्योंकि संसद की सुरक्षा केवल लोकसभा सचिवालय का है।

भाजपा सांसद ने कहा कि लोकसभा में आज तीन अहम बिल पेश होने थे लेकिन कांग्रेस ने सदन नहीं चलने दिया। उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल 1974 को रतनलाल नामक शख़्स संसद के दर्शक दीर्घा में पिस्तौल लेकर पहुँच गया। भाजपा/ जनसंघ ने कभी भी लोकसभा अध्यक्ष का इस्तीफ़ा नहीं मॉंगा,क्योंकि संसद के पूरे भवन की सुरक्षा का ज़िम्मा केवल और केवल लोकसभा सचिवालय का है। कांग्रेसी व विपक्षी शर्म करो।

सवाल के लिए पैसे मामले में हाईकोर्ट पहुंचीं महुआ

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के सनसनीखेज आरोपों के बीच तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, एक वकील और कई सोशल मीडिया प्लेटफार्मों और मीडिया हाउसों को अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने से रोकने की अपील की।महुआ की अपील है कि उनके खिलाफ किसी भी कथित फर्जी पोस्ट करने, प्रसारित या प्रकाशित करने से रोका जाए। दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ में होने की संभावना है। अदालत तृणमूल सांसद के मामले की सुनवाई इस सप्ताह के अंत में कर सकती है।

संसद महुआ मैत्रा के खिलाफ लोकसभा के स्पीकर और सीबीआई से शिकायत

लोकसभा के तृणमूल सांसद महुआ मैत्रा पर एक बिजनेसमैन से मिले पैसे और गिफ्ट को लेकर सवाल किया. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भेजकर यह शिकायत की. पत्र में नदिया जिला के कृष्णानगर सांसद के खिलाफ तत्काल जांच की मांग की गई है। उनका सांसद पद छीनने की भी याचिका है. वहीं, वकील अनंत देहादारी ने सीबीआई प्रमुख को पत्र लिखकर महुआ पर आरोप लगाया है. दोनों ने महुआ पर अडानी ग्रुप के खिलाफ बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेने का आरोप लगाया। साथ ही महुआ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी जोड़ा है.

इसे देखते हुए महुआ ने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं. उन्होंने अडानी और बीजेपी पर साजिश का भी आरोप लगाया. झारखंड के गोड्डा लोकसभा से बीजेपी सांसद निशिकांत ने रविवार को स्पीकर को पत्र लिखा. उन्होंने महुआ पर अधिकारों के उल्लंघन और संसद की अवमानना का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि तृणमूल सांसद महुआ ने व्यवसायी हीरानंदानी के हितों की देखभाल के लिए नकदी और उपहार के बदले में लोकसभा में लगभग 50 प्रश्न उठाए। न केवल शिकायत दर्ज की, बल्कि मामले को आपराधिक अपराध भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि महुआ का सवाल सुनने के बाद अन्य विपक्षी दल के सांसद भी इसमें शामिल हो गये. निशिकांत ने वरिष्ठ तृणमूल सांसद सौगत रॉय के नाम का भी जिक्र किया.