भारत के शीर्ष बैंकों के FD ब्याज दरें: SBI, HDFC, ICICI, PNB

Bank FD Rates 2024,

Bank FD Rates 2024: अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में भारतीयों ने शेयर बाजार से $10 ट्रिलियन से अधिक की कमाई की है। इसके बावजूद, बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की लोकप्रियता में कोई खास बदलाव नहीं आया है। यह भारतीय बचतकर्ताओं का सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प बना हुआ है।

एफडी का सबसे अहम पहलू है इसकी ब्याज दर, जो बैंक और अवधि के अनुसार बदलती रहती है। हर निवेशक यह जानना चाहता है कि कौन सा बैंक किस अवधि के लिए सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
SBI और HDFC बैंक: सबसे ज्यादा ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और एचडीएफसी बैंक भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक हैं। दोनों ही बैंक एफडी पर विशेष ब्याज दरें दे रहे हैं।

SBI:
SBI अपने “444 दिनों” (अमृत वृष्टि) योजना पर आम ग्राहकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज दे रहा है। यह योजना 15 जुलाई 2024 से शुरू हुई है और 31 मार्च 2025 तक लागू रहेगी।

HDFC बैंक:
एचडीएफसी बैंक 55 महीनों (4 साल 7 महीने) की एफडी पर आम ग्राहकों को 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.90% ब्याज दे रहा है।

ICICI बैंक और एक्सिस बैंक एफडी ब्याज दरें
ICICI बैंक:
15 महीने से लेकर 18 महीने से कम अवधि की एफडी पर आईसीआईसीआई बैंक आम ग्राहकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज देता है।

एक्सिस बैंक:
एक्सिस बैंक 15 महीने से लेकर 2 साल तक की अवधि वाली एफडी पर 7.25% ब्याज देता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर 7.75% है।

पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक (PNB):
PNB 400 दिनों की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.25%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% और 80 वर्ष से ऊपर के सुपर सीनियर नागरिकों को 8.05% ब्याज देता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा:
बैंक ऑफ बड़ौदा 400 दिनों की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 7.30%, वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% और सुपर सीनियर नागरिकों को 7.90% ब्याज प्रदान करता है।

निवेशकों के लिए सुझाव
एफडी में निवेश करने से पहले बैंक की ब्याज दरों, अवधि और शर्तों को अच्छी तरह से समझना जरूरी है।

बंधन बैंक का कुल कारोबार 24% बढ़कर 2.73 लाख करोड़ पर पहुंचा

कोलकाता : बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। बैंक का कुल कारोबार 24% बढ़कर 2.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कुल जमा में खुदरा हिस्सेदारी अब लगभग 68% है। पिछली तिमाही में देखी गई उत्साहजनक वृद्धि वितरण, व्यावसायिक दक्षता और अनुकूल परिचालन वातावरण में इसके विस्तार से प्रेरित है।

बैंक अब भारत में 6,300 बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से 3.5 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान करता है। बंधन बैंक में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या अब लगभग 80,000 है।

वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के दौरान बैंक की जमाराशि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27% की वृद्धि हुई। कुल जमाराशि अब 1.43 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जबकि कुल अग्रिम राशि 1.31 लाख करोड़ रुपये है। चालू खाता और बचत खाता (सीएएसए) अनुपात कुल जमाराशि का 33.2% है। बैंक की स्थिरता का सूचक पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 15.6% है, जो विनियामक आवश्यकता से अधिक है।

बैंक के प्रदर्शन पर बोलते हुए, बंधन बैंक के एमडी और सीईओ (अंतरिम) रतन कुमार केश ने कहा, “दूसरी तिमाही में बंधन बैंक का मजबूत प्रदर्शन प्रभावी जोखिम प्रबंधन और अनुपालन पर हमारे फोकस के साथ गुणवत्ता वृद्धि में गति को दर्शाता है। हमारी सफलता हमारे ग्राहकों के विश्वास और हमारे कर्मचारियों के समर्पण पर आधारित है। प्रौद्योगिकी में नवाचार पर ध्यान केंद्रित करके, हमारी प्रक्रियाओं को परिष्कृत करके, और उत्पादों और लोगों की क्षमताओं को बढ़ाकर, हम बंधन बैंक 2.0 के लिए विकास के अगले चरण को आगे बढ़ाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”

बैंक अपनी परिसंपत्तियों में विविधता लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका स्पष्ट ध्यान अपने खुदरा पोर्टफोलियो के विस्तार पर है। अधिक से अधिक डिजिटलीकरण एक प्रमुख प्राथमिकता है, जिसका उद्देश्य उत्पादकता और दक्षता को बढ़ावा देना है, साथ ही समग्र ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है। हाल के महीनों में, बैंक ने कई नए उत्पाद लॉन्च किए हैं, जिनमें व्यापार सेवाएं, पेंशन योजनाएं, अवनी बचत खाता और जीएसटी भुगतान सेवा शामिल हैं।

अगस्त महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली: जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है। इसी के नए महीने अगस्त की शुरुआत हो रही है। अगले महीने स्वंत्रता दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अलावा, रक्षाबंधन और जनमाष्टमी के मौके पर भी बैंक की छुट्टी रहेगी। कुल मिलाकर अगस्त में बैंक 13 दिन बंद रहने वाले हैं, ऐसे में अगर आप भी बैंक जाकर किसी तरह का काम निपटाना चाह रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। अगस्त में रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी के अलावा 7 दिन त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। इस आर्टिकल में बैंक किस-किस दिन बंद रहने वाले हैं, को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

  • 3 अगस्त- केर पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 4 अगस्त- रविवार की छुट्टी
  • 8 अगस्त- तेंदोंग लो रम फात के अवसर पर गंगटोक में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 10 अगस्त- दूसरे शनिवार की छुट्टी
  • 11 अगस्त- रविवार की छुट्टी
  • 13- देशभक्त दिवस के मौके पर इम्फाल में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी शहरों में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 18 अगस्त- रविवार की छुट्टी
  • 19 अगस्त- रक्षाबंधन के मौके पर सभी शहरों में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 20 अगस्त- श्री नारायण गुरु जयंती के मौके पर सभी शहरों में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 25 अगस्त- रविवार की छुट्टी
  • 26 अगस्त- जनमाष्टमी के मौके पर सभी शहरों में बैंक हॉलिडे रहेगा।
  • 31 अगस्त- चौथे शनिवार की छुट्टी

देश का केंद्रीय बैंक आरबीआई अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हर महीने होने वाले बैंक हॉलिडे को पहले से लिस्ट कर के रखता है। आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर बैंक हॉलिडे को आप भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर विजिट कर सकते हैं।

SBI এর বিশেষ সিদ্ধান্তে প্রবীণদের আর যেতে হবে না ব্যাংকে

SBI Bank

News Desk, Mumbai: শারীরিক কারণে বহু প্রবীণ মানুষের পক্ষে ব্যাঙ্কে যাওয়া বেশ সমস্যার। এরই মধ্যে করোনা পরিস্থিতিতে সেই সমস্যা আরও বেড়েছে। তবে অবসরপ্রাপ্ত সরকারি কর্মীদের বছরে অন্তত একবার ব্যাংকে যেতেই হয়। লাইফ সার্টিফিকেট বা বেঁচে থাকার শংসাপত্র জমা দিতেই তাঁদের ব্যাংকে যেতে হয়। চলতি বছরে ৩০ নভেম্বরের মধ্যে অবসরপ্রাপ্ত সরকারি কর্মীদের লাইফ সার্টিফিকেট জমা দিতে হবে।

প্রবীণদের এই সমস্যা দূর করতে এগিয়ে এল স্টেট ব্যাঙ্ক অফ ইন্ডিয়া (sbi)। এসবিআই এদিন জানিয়েছে, তাদের গ্রাহকদের আর কষ্ট করে ব্যাংকে এসে লাইফ সার্টিফিকেট জমা দিতে হবে না। তাঁরা বাড়িতে বসেই ওই শংসাপত্র জমা দিতে পারবেন। কিভাবে লাইফ সার্টিফিকেট জমা দেওয়া যাবে তাও জানিয়ে দিয়েছে এই ব্যাংক। এসবিআই বলেছে, ভিডিয়ো কলের মাধ্যমে অবসরপ্রাপ্ত প্রবীণ নাগরিকরা (senior citizen) লাইফ সার্টিফিকেট জমা দিতে পারবেন। তবে সংশ্লিষ্ট গ্রাহকের অ্যাকাউন্টের সঙ্গে আঁধার ও ফোন নম্বর যুক্ত থাকা আবশ্যিক। এই নতুন পদ্ধতির নাম দেওয়া হয়েছে ‘ভিডিয়ো লাইফ সার্টিফিকেট’। কিভাবে এই সার্টিফিকেট জমা দিতে হবে তাও জানিয়ে দিয়েছে এসবিআই।

ব্যাংকের তরফে জানানো হয়েছে, প্রথমে স্টেট ব্যাংকের পেনশন সংক্রান্ত ওয়েবসাইট (www.pensionseva.sbi) লগ ইন করতে হবে। এরপর সংশ্লিষ্ট গ্রাহককে ‘ভিডিয়ো এলসি’ অপশন বেছে নিতে হবে। এখানেই সংশ্লিষ্ট গ্রাহককে পেনশন অ্যাকাউন্ট নম্বরটি লিখতে হবে। পেনশন অ্যাকাউন্টের (account) নম্বর লেখার পর গ্রাহকের মোবাইলে একটি ওটিপি আসবে। ওই ওটিপি নম্বরটি লেখার পর একটি নতুন পাতা খুলে যাবে। সেখানে ‘স্টার্ট জানি’ লেখাটিতে ক্লিক করতে হবে।

ওই ক্লিক করার পর ‘আই অ্যাম রেডি’ নামে একটি লেখার উপর ক্লিক করতে হবে। ওই ক্লিক করার পর জানাতে হবে প্যান নম্বর। প্যান নম্বর দেওয়ার পরই এসবিআইয়ের প্রতিনিধির সঙ্গে ভিডিয়ো কল শুরু হবে। এরপর গ্রাহকের ফোনে আসা চার অঙ্কের ভেরিফিকেশন নম্বরের সঙ্গে ব্যাংক প্রতিনিধি তাঁর কম্পিউটারে দেখানো নম্বরটি মিলিয়ে নেবেন। এরপর গ্রাহকের হাতে প্যান কার্ড রয়েছে এমন একটি ছবিও তুলে নেবেন ওই ব্যাংক প্রতিনিধি। সেই ছবিই হবে সংশ্লিষ্ট গ্রাহকের ‘লাইফ সার্টিফিকেট বা জীবনের প্রমাণপত্র।