🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

400cc का मैक्सी स्कूटर! Suzuki ने चमकदार नए रंगों में पेश किया

By Subhadip Dasgupta | Published: June 17, 2025, 2:00 pm
Suzuki Unveils 2025 Burgman 400 with New Colours
Ad Slot Below Image (728x90)

2025 Suzuki Burgman 400 को अनावरण किया गया है। Suzuki ने अपने इस लोकप्रिय मैक्सी-स्कूटर के नए अवतार से पर्दा उठाया है। हालांकि, 2025 मॉडल में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन तीन नए आकर्षक रंगों को जोड़कर इसे और भी स्टाइलिश बनाया गया है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

2025 Suzuki Burgman 400 नए रंगों में स्पोर्टी और प्रीमियम लुक

यूरोप के बाजार में लॉन्च हुआ 2025 Suzuki Burgman 400 तीन रंगों में उपलब्ध होगा: पर्ल मैट शैडो ग्रीन गोल्डन व्हील्स के साथ, ऑल-ब्लैक गोल्डन रिम्स के साथ, और ब्राइट मेटालिक ब्लू। इनमें से मेटालिक ब्लू रंग स्कूटर को स्पोर्टी और युवा पीढ़ी के लिए आकर्षक लुक देता है।

रंगों के अलावा स्कूटर के मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह 400cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो CVT गियरबॉक्स के साथ आता है। स्कूटर मजबूत स्टील अंडरबोन फ्रेम पर बना है और इसमें 15-इंच फ्रंट और 13-इंच रियर अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Burgman 400 में ट्विन-पॉड एनालॉग मीटर के साथ LCD डिस्प्ले, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, विशाल अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस, और LED हेडलैंप जैसे फीचर्स हैं। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक यूनिट दी गई है। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक्स हैं, जो डुअल-चैनल ABS के साथ आते हैं।

भारत में लॉन्च की संभावना

हालांकि यह स्कूटर यूरोप में जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, लेकिन भारत में 2025 Suzuki Burgman 400 के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। Suzuki वर्तमान में भारतीय बाजार में अपने छोटे इंजन वाले स्कूटरों, जैसे Burgman Street 125, पर ज्यादा ध्यान दे रही है। इसलिए, 400cc के इस प्रीमियम स्कूटर के भारत में आने की संभावना फिलहाल कम नजर आती है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles