🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

समंदर में मिला कुबेर का खजाना! भारत की बदलेगी आर्थिक तस्वीर

By Business Desk | Published: June 15, 2025, 9:17 pm
India’s $20 Trillion Economic Leap Hinges on Massive Andaman Sea Oil Find
Ad Slot Below Image (728x90)

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक इंटरव्यू में जो संकेत दिए हैं, वह भारत की ऊर्जा नीति और अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है। उनका दावा—“अब बहुत जल्द हम अंडमान सागर (Andaman Sea Oil) में ‘गयाना’ की तरह एक बड़ा ऑयल फील्ड खोज निकालेंगे।”

Read Bengali: সাগরে কুবেরের ধনের সন্ধান! বদলে যাবে ভারতের অর্থনীতি

पुराना ढांचा टूटा, नई ऊर्जा नीति का आगाज़:
पुरी ने बताया कि 2016 से पहले तेल और गैस खोज का काम ठप था। लेकिन उसके बाद सरकार ने प्रोडक्शन शेयरिंग से हटकर रेवेन्यू शेयरिंग मॉडल अपनाया और Open Acreage Licensing Policy (OALP) के तहत अब तक का सबसे बड़ा टेंडर लॉन्च किया है।

ONGC का रिकॉर्ड:
ONGC ने वित्त वर्ष 2023-24 में 541 कुएं खोदे, जिसमें 103 एक्सप्लोरेशन और 438 डेवलपमेंट वेल थे। ₹37,000 करोड़ से अधिक निवेश के साथ यह कंपनी का अब तक का सबसे सक्रिय साल रहा।

तेल खोजना आसान नहीं:
पुरी ने कहा, “गयाना में 44 कुएं खुदने के बाद सफलता मिली। हर कुएं की लागत 100 मिलियन डॉलर थी। हमें भी धैर्य रखना होगा, लेकिन अब हम सही दिशा में हैं।”

नया कानून, निजी क्षेत्र को राहत:
पुराने 1948 के कानून को संशोधित कर नया बिल लाया गया है जो पेट्रोलियम को लेकर अस्पष्टताओं को खत्म करता है। इससे निजी कंपनियों को NOC जैसी प्रक्रियाओं में राहत मिलेगी और नियामक प्रक्रिया भी पारदर्शी होगी।

20 ट्रिलियन डॉलर का सपना:
मंत्री का मानना है कि अगर ये बड़े ऑयल फील्ड मिलते हैं, तो भारत की अर्थव्यवस्था 3.7 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 20 ट्रिलियन डॉलर तक जा सकती है।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles