🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

अपने से 20 साल छोटी हीरोइन संग इंटीमेट सीन में बेकाबू हुए थे हीरो, बहने लगा था खून

By Entertainment Desk | Published: October 6, 2024, 1:41 pm
Ad Slot Below Image (728x90)

मुंबई : बॉलीवुड फिल्मों में किसिंग और इंटीमेट सीन्स काफी आम बात है। हालांकि, इन सीन्स को शूट करते वक्त कई बार स्टार्स काफी नर्वस तो कई बार बेकाबू भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक वाक्या फिल्म दयावान की शूटिंग के दौरान हुआ था। विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित के बीच इंटीमेट सीन शूट किया जा रहा था। सीन की शूटिंग के बीच विनोद खुद पर काबू नहीं रख पाए थे और उन्होंने माधुरी के साथ बहुत गंदी हरकत की थी। आपको बता दें कि फिल्म दयावान 1988 में आई थी और ये विनोद खन्ना की कमबैक फिल्मों में से एक थी, जिसे उनके दोस्त फिरोज खान ने बनाई थी।

विनोद खन्ना की आज यानी 6 अक्टूबर को 78वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1946 में पेशावर में जन्मे विनोद खन्ना पिता से बगावत कर फिल्मों में आए थे। बताया जाता है कि जब विनोद खन्ना ने पिता ने एक्टर बनने की ख्वाहिश जताई थी तो उनके पिता ने उनपर बंदूक तान दी थी। हालांकि, काफी मनाने के पिता माने थे और विनोद को एक साल का वक्त दिया था। पिता ने कहा था कि एक साल में नाम नहीं कमा पाए तो फैमिली बिजनेस संभालना होगा। बता दें कि विनोद खन्ना ने शुरुआती दौर में छोटे-मोटे रोल किए और फिर फिल्मों में विलेन बने।

कई फिल्मों में छोटे-छोटे और विलेन का रोल करने के बाद 1974 में आई फिल्म इम्तिहान ने विनोद खन्ना को स्टार बना दिया। 1976 में अमिताभ बच्चन के साथ आई फिल्म हेरा फेरी ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। फिर उन्होंने खून पसीना, अमर अकबार एंथोनी, परवरिश, इंकार, मुकदर का सिकंदर, कुर्बानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। कहा जाता है कि वे एक्टिंग में अमिताभ बच्चन को टक्कर देने लगे थे। फिर अचानक उन्होंने सन्यासी बनने का फैसला किया। घर-परिवार, फिल्में, स्टारडम छोड़कर ओशो के आश्रम चले गए। करीब 5 साल आश्रम में बिताने के बाद उन्होंने फिल्मों में कमबैक किया।

विनोद खन्ना ने सन्यानी का चोला उतारकर दोबारा फिल्मी पारी शुरू की। उन्होंने 1987 में कमबैक किया। इंडस्ट्री में लौटे तो सबसे पहले अपने जिगरी दोस्त फिरोज खान से मिले। फिरोज ने उनके साथ फिल्म दयावान बनाने का वादा किया। हालांकि,दयावान से पहले उनकी कुछ और फिल्में रिलीज हुईं। कहा जाता है कि इस फिल्म में विनोद खन्ना ने खुद ने 20 साल छोटी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस किया था। फिल्म में दोनों के बीच एक इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। इस सीन के दौरान विनोद खन्ना इतना ज्यादा बहक गए थे कि उन्होंने माधुरी के होंठ काट लिए थे, जिसकी वजह से खून बहने लगा था। हालांकि, बाद में विनोद ने माधुरी से माफी मांगी थी।

एक इंटरव्यू में माधुरी ने कहा था कि खुद से 20 साल बड़े हीरो के साथ इंटीमेट सीन करने का उन्हें बहुत ज्यादा अफसोस है। उन्होंने यह भी कहा था कि पहले वे इस सीन को करने के लिए तैयार नहीं थी। काफी सोच-विचार करने के बाद मानी थी। बाद में उन्होंने इस सीन को हटाने को भी कहा था, लेकिन डायरेक्टर नहीं माने। फिल्म रिलीज के साथ इस सीन पर खूब बवाल मचा था।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles