🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

किशनगंज की चार बालिकाएं राज्य शतरंज में शामिल

By General Desk | Published: June 10, 2025, 9:38 pm
Kishanganj Girls Shine at Bihar Under-11 Chess Championship in Begusarai
Ad Slot Below Image (728x90)

शुभम कुमार, किशनगंज: बेगूसराय के रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल में बिहार राज्य अंडर-11 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता (Under-11 Chess Championship) शुरू हो गई है। अखिल बिहार शतरंज संघ द्वारा आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 29 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

Read Bengali: কিশানগঞ্জের চার কন্যা বিহার রাজ্য দাবা প্রতিযোগিতায়

किशनगंज से धान्वी कर्मकार, आस्था कुमारी, दिव्यांशा रंजन और लिसा साह प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। टीम के साथ श्रीमती दिव्या कर्मकार मैनेजर और श्री कमल कर्मकार कोच के रूप में मौजूद हैं। खिलाड़ियों के अभिभावक श्रीमती पूजा कुमारी, श्रीमती कविता साहा और श्रीमती दीपा कुमारी भी प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित हैं। इन खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने पर जिले भर से इन्हें बधाइयां मिल रही है।

बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा धान्वी कर्मकार पिछले वर्ष की विजेता हैं। वह कोच कमल-दिव्या कर्मकार की बेटी हैं। इस वर्ष भी वह राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने की प्रबल दावेदार हैं। अन्य तीनों खिलाड़ी भी अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में उतरी हैं।

शतरंज संघ के पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती आंची देवी जैन, युगल किशोर तोषनीवाल, डॉ. राजकरण दफ्तरी समेत कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रतियोगिता में पटना, दरभंगा, मुंगेर, लखीसराय, मधुबनी, रोहतास, पूर्णिया और बेगूसराय सहित कई जिलों की खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles