केसीआर की सरकार को लेकर जनता के बीच गुस्सा का महौल है : अमित

तेलंगाना के हुजुराबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीआरएस सरकार (केसीआर की सरकार) पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि केसीआर की सरकार को लेकर जनता के बीच गुस्सा का महौल है। अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस और केसीआर के बीच में मैच फिक्सिंग हुआ है। अगर कांग्रेस को वोट दिया तो वो केसीआर को यहां का मुख्यमंत्री बनाएंगे और केसीआर राहुल गांधी को दिल्ली में प्रधानमंत्री बनाएंगे। लेकिन मैं केसीआर को कहने आया हूं कि यहां उनकी सरकार नहीं बन रही है और ऊपर राहुल गांधी के लिए जगह नहीं है क्योंकि फिर से नरेंद्र मोदी पीएम बनने वाले हैं।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यदि भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति से बनेगा। लेकिन अगर जनता ने बीआरएस या कांग्रेस को वोट देती है, तो मुख्यमंत्री केवल एक विशेष परिवार से ही बनेगा।केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि तेलंगाना की जनता के चंद्रशेखर राव को दोबारा राज्य की सत्ता में नहीं देखना चाहती है।

शाह के दौरे से पहले पोस्टर में लोगों को रैली में न जाने की धमकी

पश्चिम बंगाल भाजपा ने रविवार को कोलकाता के धर्मतला में आगामी 29 को आयोजित होने वाली विशाल रैली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रैली में गृहमंत्री के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे। इस रैली को सफल बनाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है।इस बीच, हुगली जिले के चुचुड़ा के आम लोगों को रैली में हिस्सा नहीं लेने की चेतावनी दी गई है। भाजपा द्वारा 29 को कोलकाता पहुंचने के लिए लगए गए पोस्टरों के ऊपर एक सफेद पोस्टर चस्पाकर लोगों को धमकी दी गई है।

इसमें लिखा है- ‘इलाके से जो इस सभा में जाएगा, उनको इलाके से बाहर कर दिया जाएगा, जय बांग्ला’। भाजपा ने इसे तृणमूण कांग्रेस के समर्थकों का काम बताया है। भाजपा ने कहा है कि लोग इस गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। लाखों की संख्या में लोग पहुचेंगे।जगन्नाथ ने कहा, हमें पहले उम्मीद थी कि रैली में एक लाख लोग पहुंचेंगे लेकिन लोगों में जो उत्साह है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि एक लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे।प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के सांसदों और विधायक राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं। खूंटी पूजा में राज्य सचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अग्निमित्रा पाल और राज्य महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती उपस्थित थे।

केंद्र ने हलाल प्रतिबंध पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है : अमित

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने “हलाल-प्रमाणित” उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का कोई निर्णय नहीं लिया है। हैदराबाद में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हलाल पर प्रतिबंध लगाने का अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग निराश है। किसान, दलित और पिछड़े निराश हैं और हर कोई तेलंगाना के भविष्य को लेकर सशंकित है।शाह ने आगे कहा कि “ये चुनाव मार्ग प्रशस्त करने जा रहे हैं क्योंकि तेलंगाना का गठन एक लंबे संघर्ष की पृष्ठभूमि में हुआ था। 10 साल बाद जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं तो पाते हैं कि कभी राजस्व अधिशेष वाला राज्य होने के कारण अब इस पर लाखों-करोड़ों रुपये का कर्ज है।

गहरी नींद में न सोएं, आपका समय खत्म हो गया है : अमित

तेलंगाना में चुनावी प्रचार अपने आखिरी चरण में प्रवेश कर चुका है। भाजपा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज प्रचार करने पहुंचे थे। इसी कड़ी में उन्होंने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर हजारों करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगा दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि केसीआर को लगता है कि कुछ नहीं होगा, लेकिन तेलंगाना में भाजपा की सरकार आने पर जांच की जाएगी और भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। शाह ने कहा कि केसीआर ने दलित समुदाय से सीएम बनाने का वादा किया था। आज आप सबके सामने मैं कहना चाहता हूं कि बीजेपी आपको पिछड़े वर्ग से आने वाला सीएम देगी।शाह ने कहा कि केसीआर सरकार ने भ्रष्टाचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कुछ कथित घोटालों के रूप में मियापुर भूमि घोटाला , कविता जी का शराब घोटाला, आउटर रिंग रोड घोटाले का जिक्र किया।उन्होंने कहा कि बीआरएस सरकार ने तेलंगाना राज्य को नष्ट कर दिया है। केसीआर पिछले 9 वर्षों में किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं। एकमात्र चीज़ जो वह करने में कामयाब रही वह है भ्रष्टाचार!

गहलोत सरकार में चरम पर तुष्टिकरण की राजनीति : अमित

Home Minister Amit Shah

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजस्थान चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। सत्तारूढ़ कांग्रेस पर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए आत अमित शाह ने कहा कि इससे जनता बहुत त्रस्त है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर कोने में जनता ने परिवर्तन का मूड बनाया हुआ है।उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार में तुष्टिकरण की राजनीति चरम सीमा पर है। 5 साल में छबड़ा, भीलवाड़ा, करौली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़, नोहर, मेवात, मालपुरा, जयपुर में सुनियोजित दंगे हुए हैं। वोटबैंक पॉलिटिक्स के कारण गहलोत सरकार ने दंगाइयों पर कोई ठोक कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने राजस्थान में करोडों लाभार्थियों को केन्द्र की योजनाओं का सीधा लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाया है।अमित शाह ने कहा कि बीते 5 साल में कांग्रेस ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का परिचय दिया है। इससे राजस्थान की जनता बहुत त्रस्त है।

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी से पहले आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के लिए पश्चिम बंगाल खास होता जा रहा है। केंद्रीय मंत्रियों का दौरा लगातार हो रहा है। इस बीच जानकारी मिली है कि इसी महीने 29 तारीख को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर आ सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 24 दिसंबर को कोलकाता में आ रहे हैं। इसे लेकर आगामी दिनों में एक बार फिर से काफी हलचल देखने को मिल सकती है।इस बीच जानकारी मिली है कि कोलकाता में 24 दिसंबर को गीता जयंती के मौके पर एक लाख लोग गीता का पाठ करेंगे। इसके लिए मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है और प्रधानमंत्री ने इसके लिए स्वीकृति भी प्रदान कर दी है।प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार दिल्ली में हैं और उनकी बातचीत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से हुई है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो 29 को भाजपा की धर्मतल्ला के ब्रिगेड परेड मैदान में होने वाली जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे।

गहलोत सरकार ने लांघी तुष्टीकरण की सभी सीमाएं : अमित

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जबरदस्त तरीके से कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पूरे राजस्थान को पार्टी का एटीएम बना कर रखा है। उन्होंने जनता से कहा कि आने वाले चुनाव में जब वोट डालें, तो ये मत सोचिएगा कि आप सिर्फ किसी को विधायक बनाने जा रहे हैं। बल्कि आपका एक-वोट वोट नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि अपराध, तुष्टिकरण, महिलाओं और दलितों पर अत्याचार के मामले में भी राजस्थान पहले नंबर पर है। भ्रष्टाचार के मामले में भी नंबर वन है। महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में भी नंबर वन है। पेपर लीक के मामले में भी नंबर वन है।शाह ने साफ तौर पर कहा कि जो गरीबों के राशन तक खा जाता है, वो कभी राजस्थान का भला नहीं कर सकता। इन्होंने पूरे राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनाकर रखा है।अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस वालों को शर्म आनी चाहिए, ये कोरोना जैसी महामारी में भी राजनीति करने से बाज नहीं आए। मोदी जी ने न सिर्फ टीका लगवाया, बल्कि गरीब को कोरोना काल से लेकर अब तक मुफ्त अनाज देने का काम किया और अब अगले पांच साल तक 5 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा।

कांग्रेस ने हमेशा किया भारतीय संस्कृति का अपमान : अमित

Home Minister Amit Shah

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मध्य प्रदेश के मनावर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि इस बार मध्य प्रदेश 3 दीपावली मनाएगा। एक दीपावली कल मनाएंगे, दूसरी 3 दिसंबर को यहां भाजपा सरकार बनने के बाद और तीसरी दीपावली आपको 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनानी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है।उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी को कांग्रेस ने यहां अपना नेता बनाया है। लेकिन वो आपके भले के लिए काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनके मन में है नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना और सोनिया गांधी जी के मन में है, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो अपने बेटे-बेटियों के लिए काम करते हैं वो देश और प्रदेश का कभी भला नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित और आदिवासी विरोधी हैं। ये इतने साल सत्ता में रहे, लेकिन इन्होंने कभी भी किसी ट्राइबल को राष्ट्रपति नहीं बनाया। मोदी जी ने उड़ीसा की गरीब घर की ट्राइबल बेटी द्रौपदी मुर्मू जी को महामहिम राष्ट्रपति बनाकर, देश भर के आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया।अमित शाह ने कहा कि एक ओर मोदी जी देश भर के सभी सांस्कृतिक स्थानों को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

पांच वर्ष के भीतर राज्य से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा : अमित

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान के उतरने वाले स्थान का नाम ‘शिव शक्ति’ रखकर भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्ति की लेकिन छत्तीसगढ़ की (कांग्रेस) सरकार ने महादेव के नाम पर सट्टा शुरू कर दिया। शाह ने जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद, पांच वर्ष के भीतर राज्य से नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। शाह ने कहा, छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्रों के कुछ जिले अभी भी नक्सलवाद का दंश भोग रहे हैं। शाह ने कहा, राहुल बाबा हमें कहते थे तिथि कब बताओगे ? लो राहुल जी, तिथि बता दी . 22 जनवरी से 24 जनवरी, मुझे मालूम है कि आप दर्शन करने नहीं जाएंगे।

गहलोत ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी : अमित

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के कुचामन में एक जनसभा में तंज कसते हुए कहा कि लाल रंग देखकर मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत भड़क जाते हैं। उन्हें लाल रंग में लाल डायरी ही नजर आती है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि विगत पांच साल में गहलोत सरकार ने राजस्थान को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।

मंत्री ने कहा कि गहलोत सरकार में अवैध खनन इतना बढ़ गया कि एक संत को भूमि की रक्षा के लिए अपनी जान तक देनी पड़ी, उसके बाद भी गहलोत साहब की नींद तक नहीं खुली।

शाह ने कहा कि राजस्थान की भूमि सदियों से सम्मान और गौरव की भूमि रही है। जिसने मुगलों की आंधी के सामने डटकर मुकाबला किया और उनको रोकने का काम किया। राजस्थान की भूमि ने वीरता की कई कहानियां गढ़ी हैं। लेकिन 5 साल में गहलोत सरकार ने इस वीर भूमि को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कांग्रेस भ्रष्टाचार, कमीशन, सांप्रदायिक दंगे, आपराधिक राजनीति’ फॉर्मूले पर चल रही है : अमित

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोगों से आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने 18 साल के शासन में सभी समुदायों के कल्याण के लिए काम किया और इसे एक मजबूत राज्य बनाया। शाह ने कहा कांग्रेस पार्टी 4C फॉर्मूले पर चलती है: C- भ्रष्टाचार, C- कमीशन, C- सांप्रदायिक दंगे, C- आपराधिक राजनीति। मध्य प्रदेश को इन 4C से बचाने और विकास की धारा में लाने के लिए बीजेपी को वोट देना बहुत जरूरी है।गृह मंत्री ने लोगों से ‘डबल इंजन सरकार’ को दोहराने के लिए कहा और कहा कि इसने राज्य को ‘बीमारू राज्य’ से ‘बेमिसाल राज्य’ में बदल दिया है।उन्होंने कांग्रेस पर “अपना खजाना भरने” के लिए काम करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके विपरीत, भाजपा ने राज्य का विकास किया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

पटेल के अविस्मरणीय योगदान के कारण आज देश एकजुट है : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के अविस्मरणीय योगदान के कारण ही आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश एकजुट है। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की 148वीं जयंती पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने सभी नागरिकों से 2047 तक देश को सभी क्षेत्रों में दुनिया में शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का संकल्प लेने को कहा।इस अवसर पर शाह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से हुई। उन्होंने कहा कि इस दौड़ में 7,700 लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज का भारत सरदार पटेल के कारण ही संभव हो पाया है। उनके अविस्मरणीय योगदान के कारण देश आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक एकजुट है।

सरदार पटेल के योगदान और दूरदर्शिता के बिना आज हम यहां नहीं होते।2047 में देश अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा।इस अवसर पर शाह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से हुई। उन्होंने कहा कि इस दौड़ में 7,700 लोगों ने हिस्सा लिया।रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, नित्यानंद राय, अजय कुमार मिश्रा, निशिथ प्रमाणिक, दिल्ली के उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना समेत एवं अन्य उपस्थित थे।

उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को उज्जैन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कई बैठकों में हिस्सा लेंगे। राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। शाह शनिवार से राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजा भोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शाह भाजपा के सागर संभाग की बैठक में हिस्सा लेने के लिए खजुराहो जाएंगे।उन्होंने बताया कि इसके बाद गृह मंत्री रीवा और शहडोल संभाग के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए रीवा पहुंचेंगे। शाम को वह प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए उज्जैन जाएंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

केसीआर और कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ परिवार कल्याण हैं: अमित

Home Minister Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह शुक्रवार चुनावी राज्य तेलंगाना के दौरे पर हैं। सूर्यापेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। उन्होंने
कहा कि भाजपा का लक्ष्य गरीब कल्याण है और केसीआर और कांग्रेस का लक्ष्य परिवार कल्याण है। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण में विश्वास रखने वाली पार्टियां तेलंगाना को आगे नहीं बढ़ा सकती हैं। तेलंगाना को सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही आगे बढ़ा सकती है।केसीआर पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने वादा किया कि वे एक दलित सीएम बनाएंगे। मैं केसीआर से पूछना चाहता हूं कि उनके वादे का क्या हुआ।
उन्होंने कहा कि मैं आज तेलंगाना की जनता को कहना चाहता हूं, आप भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए, भाजपा की सरकार बनाइए। भाजपा का अगला तेलंगाना का मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा।

आईपीसी, सीआरपीसी, साक्ष्य कानून के स्थान पर नए विधेयक जल्द पारित होंगे : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर तीन नए विधेयक संसद द्वारा जल्द ही पारित किए जाएंगे।यहां सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में भारतीय पुलिस सेवा के कैडेट की पासिंग आउट परेड के मौके पर शाह ने कहा कि गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति तीन नए विधेयकों का अध्ययन कर रही है और उन्हें जल्द ही पारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश महिला नीत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। शाह ने कहा कि भारत अंग्रेजों के शासन के दौरान बनाए गए कानूनों को खत्म कर रहा है और नए विश्वास और उम्मीदों के साथ नए युग में प्रवेश कर रहा है।

सीमाओं पर या आंतरिक सुरक्षा, पुलिस के बिना संभव नहीं’: अमित

Home Minister Amit Shah

आज पुलिस स्मृति दिवस है और इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली स्थित नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि किसी भी देश में सीमाओं पर और आंतरिक सुरक्षा बिना चौकन्नी पुलिस के बिना संभव नहीं है। अमित शाह ने नेशनल पुलिस मेमोरियल में दिए अपने संबोधन में ये बात कही। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि मैंने देखा है कि पुलिस की ड्यूटी, देश में सेवारत अन्य लोगों की तुलना में सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण है। किसी भी मौसम, त्योहार में पुलिस के जवान हमेशा ड्यूटी पर तैनात रहते हैं ताकि कानून व्यवस्था को कायम रखा जा सके। चाहे वो आतंकवाद हो, अपराध हो या फिर बड़ी भीड़ को नियंत्रित करना, पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा मौजूद रहती है। हमारे देश की पुलिस ने अपने आप को हमेशा साबित किया है।

प्रार्थना करूंगा कि बंगाल से भ्रष्टाचार-अन्याय जल्द खत्म हो : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सियालदह में राम मंदिर-थीम वाले ‘दुर्गा पूजा पंडाल’ का उद्घाटन किया और इस मौके पर उन्होंने बंगाल के लोगों को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं भी दीं. पश्चिम बंगाल के सियालदह में पंडाल का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के सभी लोगों को नवरात्रि के दूसरे दिन शुभकामनाएं देना चाहता हूं. आज मैं कोई राजनीतिक बातचीत नहीं करूंगा. मैं यहां (बाद में) आऊंगा और राजनीति पर बात करूंगा और कोशिश भी करूंगा कि यहां बदलाव लाए.

उन्होंने आगे कहा कि मैं पंडाल में जाऊंगा और देश के लोगों के लिए प्रार्थना करूंगा और प्रार्थना करूंगा कि बंगाल से भ्रष्टाचार और अन्याय जल्द ही खत्म हो जाए. कोलकाता में राम मंदिर की थीम पर बने पंडाल के उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में अगले साल जनवरी में राम मंदिर का उद्घाटन होने से पहले ही उत्तर कोलकाता के पंडाल में कोलकाता वालों ने इसका (राम मंदिर) उद्घाटन कर दिया है.

अमित शाह ने गांधीनगर में सामाऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में सामाऊ शहीद स्मारक का उद्घाटन किया। इससे पहले एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गुजरात अभियान’ शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी पहलुओं में साबित किया है कि चाहे वह जी20 हो, चंद्रयान -3 या महिला आरक्षण का मामला हो, भारत अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। इस दौरान वह कोलकाता के सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। दुर्गा पूजा पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्योहार है और शाह पहले भी उत्सव के दौरान राज्य का दौरा कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री 16 अक्तूबर को सियालदह में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

अमित शाह ने कहा था कि बंगाल में पूजा नहीं होती’, लेकिन पूजा उद्घाटन में शाह : अभिषेक

Abhishek Banerjee

भाजपा पर हमला करते हुए, तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग कभी दावा करते थे कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा समारोह की अनुमति नहीं है, वे अब पंडालों का उद्घाटन करने के लिए राज्य में दौड़ रहे हैं। अभिषेक बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के विशेष शरद अंक के उद्घाटन पर नजरूल मंच पर बोलते हुए उत्सव की शुरुआत से पांच दिन पहले 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा की खबर का उल्लेख किया। पूजा भाजपा नेता और कोलकाता नगर पालिका सजल बोस के संरक्षण में आयोजित की गई थी। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो लोग कभी पश्चिम बंगाल के मूल्यों और संस्कृति पर हमला करते थे और शिकायत करते थे कि दुर्गा पूजा समारोह की अनुमति नहीं दी गई थी, वे अब राज्य में आ रहे हैं। पंडालों का उद्घाटन करें. उन्होंने दुर्गा पूजा को धर्म, जाति और भाषा से परे लोगों की भागीदारी का त्योहार बताते हुए इस अवसर पर ‘राजनीतिक पहचान से परे’ सभी को शुभकामनाएं दीं।

दुर्गा पूजा में अमित शाह की जगह बंगाल के दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दुर्गा पूजा में भागीदारी के जरिए भाजपा जनसंपर्क भी बढ़ाना चाहती है। दरअसल, बंगाल में दुर्गा पूजा के आयोजन में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं व मंत्रियों की विशेष उपस्थिति के मद्देनजर भाजपा इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है। पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के बीच बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य के दौरे पर आएंगे। नड्डा कोलकाता में कुछ पूजा पंडालों का उद्घाटन करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा का प्रदेश नेतृत्व शुरू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में लाना चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। अंतत: यह तय हुआ है कि नड्डा आएंगे।