रनवे को छूते हुए दिल्ली एयरपोर्ट पर फिर टेक-ऑफ कर गई फ्लाइट

नई दिल्ली : दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान की री अप्रोच लैंडिंग कराई गई। क्योंकि अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे इंडिगो एयरलाइंस का विमान एक बार में लैंड नहीं कर पाया। इस दौरान फ्लाइट में मौजूद सभी यात्री कुछ देर के लिए डर गए। यह री अप्रोच लैंडिंग क्यों कराई गई। इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे एक विमान की री अप्रोच लैंडिंग कराई गई। क्योंकि विमान एक बार में लैंड नहीं कर पाया। T3 के रनवे पर विमान ने लैंडिंग के वक्त टच अप रनवे करके फिर से टेक ऑफ कर लिया, जिसके बाद करीब 20 मिनट तक विमान ने आसमान में राउंड लगाए और उसके बाद री अप्रोच लैंडिंग कराई गई, जिसकी वजह से विमान में मौजूद सभी यात्री सहम गए।

दिल्ली एयरलाइन के विमान ने ऐसा क्यों किया और अहमदाबाद से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान की रि अप्रोच लैंडिंग किस वजह से कराई गई। इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है और इसके बारे में अभी तक एयरलाइंस की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया है लेकिन इस घटना की वजह कुछ देर के लिए विमान के अंदर मौजूद यात्रियों में भय पैदा हो गया था और सभी यात्री डर गए थे।

इससे पहले इंडिगो के एक विमान का रूट डायवर्ट किया गया था. जहां हाल ही में मध्य-प्रदेश के जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद फ्लाइट को डायवर्ट कर दिया गया था। इसके बाद सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया था। फ्लाइट की लैंडिंग नागपुर में कराई गई. फ्लाइट में सफर कर रहे सभी यात्री सुरक्षित थे।

कई बार फ्लाइट्स को बम की झूठी धमकियां दी जा चुकी हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी है और फ्लाइट का शेड्यूल भी बाधित होता है। ऐसे में सभी यात्रियों, उनके सामान और पूरी फ्लाइट को चेक करना जरूरी हो जाता है। यह धमकी अक्सर किसी अज्ञात ई-मेल की जरिए ही दी जाती है। यहीं नहीं फ्लाइट्स के अलावा कई बार अस्पतालों को भी इस तरह से बम की धमकियां देकर खौफ पैदा करने की कोशिश की गई है।

दिल्ली से वाराणसी जा रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप 

नई दिल्ली : दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए तैयार इंडिगो के विमान में सुबह 5.35 बजे बम होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद विमान को रन-वे पर ही रोक दिया गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए सबसे पहले विमान में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गाय। विमान की संपूर्ण निरीक्षण के आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। इस दौराण सुरक्षाकर्मियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गहन जान के बाद विमान से कुछ भी संदिग्ध नही मिला। 

बताया गया है कि इंडिगो का विमान दिल्ली से वाराणी जाने के लिए रवाना होने के लिए रन-वे पर था। तभी विमान में बम होने की सूचना मिली। सूचना के बाद विमान से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस  विमान में बम होने की सूचना दिल्ली दमकल सेवा को मिली थी। 

गौरतलब हो कि इससे पहले दिल्ली के स्कूलों और अस्पतालों में भी बम होन की धमकियां मिल चुकी है। अब इंडिगो के विमान में बम होने की सूचना मिली। मौके पर मौजूद बम स्क्वाड विमान की जांच करने में लगी रही।

 

दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 20 उड़ानें डायवर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से विजिबिलिटी गिर गई है, जिस कारण 20 उड़ानों को डाइवर्ट करना पड़ा है। शनिवार को दिल्ली जाने वाली उड़ानों को डायवर्ट किया गया। गंभीर मौसम की स्थिति के कारण शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन बाधित हुआ था। इस कारण 20 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। वहीं खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट में देरी हुई।इस दौरान 13 उड़ानों को जयपुर हवाई अड्डे पर डायवर्ट किया गया, दिल्ली में मौसम को लेकर इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में मौसम की बिगड़ती स्थिति के कारण सुबह 7:30 से 10:30 बजे के बीच 20 उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर भेजना पड़ा है।