पंजाब के फिरोजपुर में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
Ad Slot Below Image (728x90)
पंजाब : फिरोजपुर में अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग कार सवार एक परिवार पर की गई। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया है। बताया जा है कि बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा साहिब के पास हमलावरों ने कार सवार लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. हमला के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि आपसी रंजिश का मामला हो सकता है।
बताया जा रहा है कि गोली लगने की बाद घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने घटना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

