🚨 Breaking: Welcome to Kolkata24x7 — fast, modern news theme…
Leaderboard Ad (728x90)

एसटीएफ और पुलिस ने दो कुख्यात अपराधी पकड़े

By General Desk | Published: June 10, 2025, 10:38 pm
Araria Police Nab Top Ten Criminals Mohammad Sarfraz, Ashish Paswan
Ad Slot Below Image (728x90)

शुभम कुमार, अररिया: अररिया पुलिस (Araria Police) एवं एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में दो कुख्यात टॉप टेन अपराधियों को पुलिस ने अलग अलग करवाई में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीते फरवरी महीने में फारबिसगंज बाजार समिती में दो किराना व्यवसायी के यहाँ डकैती के मामले में वांछित अररिया जिला के टॉप टेन कुख्यात अपराधकर्मी की सूची में शामिल मो० सरफराज को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

Read Bengali: আরারিয়ায় পুলিশের জালে দুই কুখ্যাত শীর্ষ অপরাধী আটক

एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त मो० सरफराज ने डकैती कांड में मुख्य लाइनर की भूमिका निभाई थी। उक्त मामले में घटना के ठीक बाद ही घटना में संलिप्त तीन अभियुक्त को दो देशी पिस्टल एवं ग्यारह राउण्ड गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था जबकि, घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त को कमशः रानीगंज थाना, सिमराहा थाना एवं नरपतगंज थाना के द्वारा अवैध हथियार/ गोली एवं डकैती की रकम के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अब तक पुलिस के द्वारा इस कांड के कुल-09 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।वही दूसरी कारवाई में गुप्त सूचना के आधार पर अररिया जिला के एक अन्य कुख्यात अररिया जिला के टॉप टेन कुख्यात अपराधकर्मी की सूची में शामिल आशीष पासवान को कॉलेज चौक के निकट से गिरफ्तार किया गया है।

जिसने रंगदाहा मुसहरी के पास से हथियार के बल पर एक व्यक्ति से लूट करने का प्रयास किया था तथा मौके से फरार हो गया था। इस घटना में एक अपराधकर्मी को अवैध देशी पिस्टल तथा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया था। उपरोक्त दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अन्य थाना के कई कांडों में वॉछित हैं। छापामारी टीम में फारबिसगंज थाना अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, आदित्य किरण, राजनन्दनी सिन्हा,अमित राज,दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

[custom_poll]
In-Article Ad (Responsive)
Ad Slot End of Article (728x90)

Related Articles